खबर
Top News

वीडियो देखिये, नशे के विरुद्ध सड़क पर उतरा शहर: साइकिल के पहियों से गूंजा “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश; जागरूकता का संदेश लेकर हुई पुलिस की साइक्लोथॉन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

18 जुलाई 2026, 12:10 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं एवं समाज को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के अंतर्गत लगातार विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में आज पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा “CYCLOTHON – Run for a Healthy Life, Say No to Drugs” का आयोजन किया गया। इस साइक्लोथॉन का उद्देश्य आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त ज़ोन-03 अभिषेक रंजन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश दंडोतिया, विभिन्न एसीपी, थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

साइक्लोथॉन में शहर के नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, BSF के जवानों, सामाजिक संगठनों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों व पुलिस के अधिकारियों सहित करीब 400 साइक्लिस्ट ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विशेष बात यह रही कि इस आयोजन में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर लगभग 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों सहित महिलाओं एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और साइकिल रैली के माध्यम से “नशे से दूरी है जरूरी” का संदेश दिया।

रैली प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ जुम्बा सेशन में भाग लेकर वॉर्म-अप किया। और सभी ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली। इसके पश्चात अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह ने साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइकिल रैली आई लव इंदौर सेल्फी प्वाइंट (पलासिया चौराहा) से प्रारंभ होकर गीता भवन, जीपीओ चौराहा, सपना संगीता, कलेक्ट्रेट चौराहा, राजवाड़ा एवं रीगल चौराहा से होते हुए पुनः पलासिया पहुंचकर संपन्न हुई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आर.के. सिंह ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता, बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को भी प्रभावित करता है। विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, रचनात्मक गतिविधियों एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का उद्देश्य केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को नशामुक्त एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी है। उन्होंने उपस्थित नागरिकों, युवाओं एवं प्रतिभागियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी नशे के विरुद्ध जागरूक करें।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने “नशे से दूरी है जरूरी”, “Say No to Drugs” एवं “स्वस्थ जीवन, नशामुक्त जीवन” जैसे संदेशों के माध्यम से नागरिकों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इंदौर पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।



संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 7 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 7 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 8 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 8 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 8 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 9 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 9 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 9 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 9 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 9 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 9 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 9 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 10 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 10 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 10 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 10 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 10 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 10 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!