वीडियो देखिये, कैफे हत्याकांड का खुलासा: पुरानी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश; इतने आरोपी गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के विदुर नगर स्थित एक कैफे में हुई युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुरानी रंजिश और पूर्व में हुई कहासुनी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली जानकारी और लगातार की गई कार्रवाई के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।
कैफे में चाकू मारकर की गई थी हत्या
पुलिस के मुताबिक 4 जून 2026 को थाना द्वारकापुरी क्षेत्र के विदुर नगर स्थित आर-वन कैफे में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने मामले के शीघ्र खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता के निर्देशन में विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी और तकनीकी जांच से खुली परतें
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश शुरू की गई। जांच के दौरान अनिकेत पाल, अंकित पाल, गौरव और आकाश की पहचान हुई। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसके बाद पूरे हत्याकांड की साजिश का खुलासा हुआ।
22 मई के विवाद ने ली हत्या की शक्ल
पुलिस जांच में सामने आया कि 22 मई 2026 को मृतक क्रिश श्रीवास्तव और आरोपी अनिकेत पाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। अगले दिन क्रिश ने इस विवाद की जानकारी अपने मित्र आदर्श जोशी को फोन पर दी थी। बताया गया कि आदर्श जोशी ने बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने मोबाइल में सुरक्षित रखी थी। बाद में यही रिकॉर्डिंग आरोपी अंकित पाल तक पहुंच गई। रिकॉर्डिंग सुनने के बाद अनिकेत पाल, अंकित पाल और शिवम पाल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रिश की हत्या की योजना बनाई।
दोस्त ने बुलाया, फिर घेरकर किया हमला
पुलिस के अनुसार साजिश के तहत आदर्श जोशी ने क्रिश श्रीवास्तव को फोन कर विदुर नगर स्थित आर-वन कैफे बुलाया। जैसे ही क्रिश कैफे पहुंचा, आदर्श ने इसकी सूचना अन्य आरोपियों को दे दी। इसके बाद आरोपी अंकित पाल, अनिकेत पाल, गौरव, आकाश, शिवम, अश्विन, करण और अभिषेक मौके पर पहुंचे और एकराय होकर क्रिश पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण क्रिश की मौके पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा
हत्या के बाद पुलिस ने लगातार दबिश, तकनीकी निगरानी और मुखबिर सूचना के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में अनिकेत पाल (23), गौरव उर्फ काला (24), अंकित पाल (26), आकाश उर्फ छोटू चौधरी (25), शिवम पाल (29), अश्विन चौहान (29), करण अमोलिया (22), आदर्श जोशी (18) और अभिषेक उर्फ डबल (22) शामिल हैं।
हथियारों की बरामदगी और जांच जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए हथियारों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की बरामदगी की जा रही है। मामले में सभी पहलुओं की जांच जारी है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जाएगी।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
मामले के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी द्वारकापुरी निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जांच में उप निरीक्षक प्रेमसिंह, उप निरीक्षक सोनिया सिंह, एएसआई कमलेश डाबर, एएसआई रामगोपाल वर्मा सहित थाना स्टाफ और साइबर सेल जोन-4 की टीम ने तकनीकी साक्ष्य जुटाने और आरोपियों तक पहुंचने में अहम योगदान दिया।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!