वीडियो देखिये, प्रसिद्ध शक्तिपीठ में चढ़ावे की राशि हो रही चोरी: कर्मचारी नोटों का बंडल अपने पैरों के नीचे छिपाता हुआ आया नजर; आंतरिक जांच के आधार पर कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अंबाजी (गुजरात)।
गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मंदिर के भंडार कक्ष में कार्यरत एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी नोटों का बंडल अपने पैरों के नीचे छिपाता हुआ दिखाई दे रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा सीसीटीवी फुटेज 15 अप्रैल का बताया जा रहा है। इसमें एक कर्मचारी कथित रूप से चढ़ावे की नकदी में से नोटों का बंडल छिपाते हुए नजर आ रहा है।
5 मई को रंगे हाथ पकड़ाया कर्मचारी
मंदिर प्रशासन के मुताबिक, 5 मई को यही कर्मचारी फिर से कथित तौर पर चढ़ावे की राशि चुराते हुए पकड़ा गया था। हालांकि, उस दिन जिस स्थान पर घटना हुई, वहां का सीसीटीवी कैमरा बंद होने के कारण पूरी घटना रिकॉर्ड नहीं हो सकी। इसके बावजूद प्रशासन ने आंतरिक जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में तीन कर्मचारियों की संलिप्तता पाई।
तीन आरोपियों पर केस, नौकरी से निकाले गए
अंबाजी मंदिर प्रशासन ने चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी और चोरी के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही तीनों कर्मचारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि चोरी की गई राशि कितनी थी तथा इसमें किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका थी या नहीं।
वायरल वीडियो की जांच जारी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। मंदिर प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!