खबर
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान से जुड़े अभिनेता: युवाओं से बोले-जिंदगी से प्यार करो, नशे से नहीं; अपने सपनों का नशा करो

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

21 जुलाई 2026, 11:41 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर। 
युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी (Say No to Drugs)" अभियान को अब बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का भी समर्थन मिला है। अभिनेता ने अभियान से जुड़ते हुए युवाओं और समाज के नाम एक प्रेरक संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने लोगों से नशे से दूर रहकर अपने सपनों और उज्ज्वल भविष्य को चुनने की अपील की।

विवेक ओबेरॉय ने अपने संदेश में कहा कि "ज़िंदगी से प्यार करो, नशे से नहीं। ज़िंदगी चुनो... नशा नहीं। अपने सपनों का नशा करो, ड्रग्स का नहीं। आपके सपने, आपकी मेहनत और आपका उज्ज्वल भविष्य ही आपकी सबसे बड़ी पहचान हैं।"

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा व्यक्ति के जीवन को धीरे-धीरे बर्बादी की ओर ले जाता है। इसकी सबसे बड़ी कीमत केवल नशा करने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसका पूरा परिवार और समाज भी चुकाता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपने लक्ष्य, शिक्षा, करियर और जीवन के सपनों को प्राथमिकता दें तथा किसी भी परिस्थिति में नशे की ओर कदम न बढ़ाएं।

अभिनेता ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति का भविष्य नहीं बिगाड़ता, बल्कि परिवार की खुशियों, सामाजिक विश्वास और आने वाली पीढ़ियों पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है। इसलिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करे।

उन्होंने अपने संदेश में कहा, "नशा न केवल जीवन और परिवार को बर्बाद करता है, बल्कि स्वयं, परिवार और पूरे समाज के भविष्य को अंधकार की ओर ले जाता है। आइए, हम सभी मिलकर नशे को 'ना' कहें और जीवन, उम्मीदों तथा अपने सपनों को 'हाँ' कहें।"

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का "नशे से दूरी है ज़रूरी (Say No to Drugs)" अभियान लगातार जनभागीदारी के माध्यम से लोगों तक पहुंच रहा है। इस अभियान के तहत समय-समय पर सामाजिक, धार्मिक, खेल, शिक्षा, चिकित्सा और फिल्म जगत से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों को जोड़कर युवाओं तक सकारात्मक संदेश पहुंचाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य केवल कानून के माध्यम से नशे पर रोक लगाना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता पैदा कर युवाओं को नशे से दूर रखना भी है।

इंदौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करें। पुलिस का कहना है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी से ही नशामुक्त और सुरक्षित भारत का निर्माण संभव है।

अभियान के अंतर्गत जारी संदेश में नागरिकों से यह भी आह्वान किया गया कि वे स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ें और नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान दें।

इंदौर पुलिस का मानना है कि यदि समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर नशे के खिलाफ आवाज उठाएं और युवाओं को सही दिशा दिखाएं, तो आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर सामाजिक बुराई से बचाया जा सकता है। इसी सोच के साथ "नशे से दूरी है ज़रूरी" अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है और लोगों से एक ही संदेश दे रहा है—"ज़िंदगी चुनिए, नशा नहीं।"


संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद
Top News

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

about 14 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

about 14 hours ago
मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च
Top News

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

about 14 hours ago
राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO
Top News

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

about 15 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

about 15 hours ago
महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद
Top News

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

about 15 hours ago
जेल गोलीकांड मामले में एक्शन
Top News

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

about 16 hours ago
मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Top News

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

about 16 hours ago
टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या
Top News

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

about 16 hours ago
आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं
Top News

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

about 16 hours ago
फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग
Top News

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

about 17 hours ago
भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित
Top News

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

about 17 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

about 17 hours ago
पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव
Top News

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

about 17 hours ago
देखिये वीडियो, होटल में हंगामा
Top News

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

about 17 hours ago
रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित
Top News

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

about 17 hours ago
अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी
Top News

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

about 17 hours ago
ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा
Top News

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

about 18 hours ago
फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा
Top News

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

about 18 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

about 18 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!