वीडियो देखिये, ट्रोलिंग के बाद चर्चा में आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर: इंस्टाग्राम लाइव में छलका दर्द; इस बयान पर विवाद, प्रताड़ना के आरोप, क्या पी लिया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जोधपुर/नई दिल्ली।
राजस्थान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीता बिश्नोई इन दिनों अपने एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। महिलाओं के वेस्टर्न पहनावे और छोटे कपड़ों पर की गई उनकी टिप्पणी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई, जिसके बाद उन्हें समर्थन और विरोध दोनों का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का दौर भी शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार ट्रोल होने के पर अनीता बिश्नोई मानसिक रूप से इतनी परेशान हो गई कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर जहर पी लिया। वे जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
अनीता बिश्नोई ने अपने वीडियो में कहा था- कपड़े हो गए छोटे, शर्म कहां से आए... रोटी हो गई ब्रेड, तो ताकत कहां से आए...। इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। जहां कुछ लोगों ने उनके विचारों का समर्थन किया, वहीं कई लोगों ने उनकी आलोचना करते हुए नकारात्मक टिप्पणियां कीं।
बताया जा रहा है कि लगातार ट्रोलिंग और आलोचना के कारण अनीता मानसिक रूप से काफी परेशान हो गईं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी बात रखी। लाइव के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें जानबूझकर बदनाम करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की कोशिश कर रहे हैं।
अनीता ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को उनसे कोई शिकायत है तो वह कानूनी तरीके से अपनी बात रखे, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार व्यक्तिगत हमले करना उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों द्वारा उनके खिलाफ गलत माहौल बनाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर बहस तेज हो गई है। एक वर्ग इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देख रहा है, जबकि दूसरा वर्ग सार्वजनिक मंचों पर दिए जाने वाले बयानों की जिम्मेदारी की बात कर रहा है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर सोशल मीडिया ट्रोलिंग और उसके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
हालांकि, इस मामले में जहर खाने या आत्महत्या के प्रयास से संबंधित दावों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और पुलिस या चिकित्सा अधिकारियों की विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार:गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई:होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल

नवरात्रि में नारी का अपमान:शर्मनाक; कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में इंदौर की छवि कलंकित

वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा:क्यों बोली-मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

धूल का बढ़ता गुबार बना मुसीबत का कारण:निर्माण कार्य और बदहाल सड़कों से फजीहत; वायु गुणवत्ता को लेकर चिंता में इजाफा

राजधानी में बच्ची की हत्या का विरोध:थाने के बाहर धरने पर बैठी महिलाएं; आरोपी को फांसी देने की मांग, पुलिस फोर्स तैनात

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला:एथेनॉल बनाने में अब नहीं होगा चीनी का इस्तेमाल; इन पर रहेगा जोर

घर में धन हानि रोकने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय:तिजोरी से लेकर मुख्य दरवाजे तक रखें इन बातों का ध्यान; बढ़ेगा बैंक-बैलेंस

आंदाेलन को लेकर डॉक्टरों में दो फाड़:एक गुट हड़ताल के पक्ष में तो दूसरा विरोध में; मरीजों को हो सकती है परेशानी

स्वास्थ्य विभाग में मूल पदस्थापना के बजाय दूसरी जगह काम:सभी अटैचमेंट तत्काल प्रभाव से निरस्त; अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थाओं को भेजा आदेश

इंडिगो फ्लाइट की लैंडिंग में आई परेशानी:195 यात्रियों की अटकी सांसें; 3 बार की कोशिश रही नाकाम, राजधानी डायवर्ट किया विमान

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!