खबर
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में शक्ति मोबाइल टीमें बन रही मददगार: गरबा पंडालों में संदिग्धों पर कार्रवाई; अकेली महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित पहुंचाया घर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 अक्टूबर 2026, 2:44 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नवरात्रि के दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इंदौर पुलिस की शक्ति मोबाइल टीमें लगातार सक्रिय हैं।

मंदिरों, गरबा पंडालों, मेलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पेट्रोलिंग के साथ पुलिस जरूरतमंदों की मदद और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही है।

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में संचालित इस व्यवस्था के तहत बीती रात भी कई सराहनीय कार्य किए गए।

गरबा पंडाल में गुम हुई 6 साल की बच्ची को मां से मिलाया
घूमर गरबा आयोजन के दौरान एक बच्ची के लापता होने की सूचना मिली।

पीसीआर-14 टीम ने तत्काल पंडाल में तलाश शुरू की और छह वर्षीय बच्ची को सुरक्षित खोजकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

देर रात अकेली लौट रही महिलाओं को घर पहुंचाया
ढोली तारा गरबा देखकर बिचौली मर्दाना की ओर पैदल जा रही तीन महिलाओं को पीसीआर-08 टीम ने सहायता दी। महिलाओं ने बताया कि उन्हें ऑटो नहीं मिल रहा था।

इसके बाद टीम ने उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया। इसी तरह पीसीआर-7 खजराना टीम ने सुनसान रास्ते पर अकेली जा रही एक महिला को उसके गंतव्य तक पहुंचाया।

पीसीआर-5 टीम ने गौहर नगर से नंदा नगर जा रही तीन बालिकाओं के वाहन खराब होने पर उनकी मदद की।

पीसीआर-11 ने 14 वर्षीय बालिका को गौरी नगर स्थित उसके घर पहुंचाया।

सादगी गरबा समाप्त होने के बाद वाहन नहीं मिलने पर अपनी मौसी के साथ पैदल जा रही दो बहनों की भी पीसीआर-13 टीम ने मदद की।

तीनों को सुरक्षित राजेंद्र नगर स्थित उनके घर पहुंचाया गया।

गरबा पंडाल में नशे में घूम रहे दो व्यक्ति पकड़े
पुलिस के मुताबिक, पीसीआर-11 टीम ने कनकेश्वरी गरबा ग्राउंड में महिलाओं के बीच शराब के नशे में घूम रहे दो व्यक्तियों को पकड़ा।

जांच के बाद उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए हीरानगर थाने पहुंचाया गया।

सामान छीनने की कोशिश के संदेह में तीन लोगों से पूछताछ
बिजासन मंदिर पार्किंग क्षेत्र में पीसीआर-3 और यातायात पुलिस की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी।

पुलिस के अनुसार, दो महिलाओं और एक पुरुष पर भीड़भाड़ वाले स्थान पर महिलाओं से खरीदा हुआ सामान और खिलौने छीनकर भागने की कोशिश करने का संदेह हुआ।

पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को पकड़ा और आगे की पूछताछ के लिए एरोड्रम थाने पहुंचाया।

बालिकाओं को हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी
पीसीआर-13 टीम ने अन्नपूर्णा मंदिर में ड्यूटी कर रही स्काउट गाइड की बालिकाओं को जागरूकता संबंधी पर्चे बांटे।

उन्हें शक्ति मोबाइल, वी केयर फॉर यू और अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

पुलिस की अन्य टीमों ने भी गरबा पंडालों में महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
पीसीआर-11 टीम ने रघुनंदन बाग क्षेत्र में दो व्यक्तियों को कथित तौर पर लहराते हुए वाहन चलाते देखा।

जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद दोनों को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई के लिए थाने पहुंचाया गया।

खोया मोबाइल लौटाकर नागरिक की मदद
पीसीआर-7 टीम ने एक खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके संबंधित व्यक्ति को सौंप दिया।

इस तरह नवरात्रि के दौरान शक्ति मोबाइल की टीमें सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ जरूरतमंद नागरिकों की सहायता में भी जुटी रहीं।

इंदौर पुलिस का कहना है कि त्योहारों के दौरान महिला सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और नागरिकों की मदद के लिए पुलिसकर्मी लगातार तैनात हैं।

संबंधित समाचार

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज
Top News

जमीन के सौदों से शादी में नोटों की बारिश तक जांच के घेरे में फिरोज:वायरल वीडियो और करोड़ों की जमीन की रजिस्ट्री के दस्तावेज खंगाल रही लोकायुक्त

3 minutes ago
वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार
Top News

वीडियो देखिये, बस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए देगी सरकार:मुख्यमंत्री ने घायलों के तत्काल उपचार के दिए निर्देश; प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को व्यवस्था करने को कहा

10 minutes ago
इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा
Top News

इंदौर महाविद्यालय के गरबे में पांच मुस्लिम युवक-युवती पहुंचे हंगामा:बिना अनुमति हो रहे गरबे को बजरंग दल की दबिश पर पुलिस ने बंद कराया

15 minutes ago
आधी रात नशेड़ियों का तांडव
Top News

आधी रात नशेड़ियों का तांडव:तलवार, पत्थर व ईंटों से हमला

20 minutes ago
बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका
Top News

बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना बेतुका:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस्तेमाल करना उनका अधिकार; डेटाबेस की विश्वसनीयता और उसके दुरुपयोग को रोकने के लिए भी निर्देश

20 minutes ago
अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

अंडरग्राउंड मेट्रो रूट के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:बोले-विकास चाहिए; विनाश नहीं

23 minutes ago
भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा
Top News

भाजपा कार्यालय के लिए नया भवन बनेगा:मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से की बातचीत; इन दो विधायकों को दी जिम्मेदारी, किसके बारे में पूछा-जादूगर कहां हैं?

33 minutes ago
मशहूर संगीतकार देवा का निधन
Top News

मशहूर संगीतकार देवा का निधन:75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 400 से ज्यादा फिल्मों में दिया संगीत

33 minutes ago
भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया
Top News

भाजपा ने मंडल अध्यक्ष कमल सिंह चौहान को कार्यालय बुलाया:गरबा पंडाल में 15 वर्षीय बालिका से धक्का-मुक्की का मामला; नगर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी, संगठन के अगले कदम पर नजर

about 1 hour ago
प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार
Top News

प्यासा इंदौर बेपरवाह पहरेदार:भाजपा की अंतर्कलह ने शहर को किया पानी-पानी!

about 1 hour ago
गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप
Top News

गरबा पंडाल में घुसकर गाली-गलौज और गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप:कांग्रेस नेता के पिता की आयोजकों ने की शिकायत; पुलिस से कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई
Top News

दीपावली से पहले बड़ी कार्रवाई:होटल के कमरे से लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखे जब्त; संचालक पर केस दर्ज

about 1 hour ago
पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा
Top News

पूर्व मुख्यमंत्री ने मांगा मुख्य निर्वाचन आयुक्त का इस्तीफा:‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ के बारे में दी जानकारी; उज्जैन में जमीन आवंटन व होटल निर्माण पर भी उठाए सवाल

about 1 hour ago
नवरात्रि में  नारी का अपमान
Top News

नवरात्रि में नारी का अपमान:शर्मनाक; कनकेश्वरी देवी गरबा महोत्सव में इंदौर की छवि कलंकित

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की पत्नी ने क्या कहा:क्यों बोली-मुझे सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली पॉलिटिकल वाइफ बना रहे

about 1 hour ago
सूदखोर की बेरहमी से हत्या
Top News

सूदखोर की बेरहमी से हत्या:गर्दन पर 5 और सिर पर किए 2 वार; गेंदे के फूल से पकड़े गए 4 आरोपी

about 2 hours ago
सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची
Top News

सुप्रसिद्ध भजन गायिका बेटी के साथ पहुंची:आज इस शहर में कार्यक्रम में देंगी अपनी प्रस्तुति; भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने किया स्वागत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी चुनाव में जीत नहीं पा रहे, इसलिए अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे:केंद्रीय मंत्री बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के दिलों में बसते हैं, विपक्ष को जनता कई बार नकार चुकी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री
Top News

वीडियो देखिये, शहर की राजनीति पर क्या बोली वरिष्ठ नेत्री:गुटबाजी पर दिया ऐसा जवाब; जल संकट और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर कही ऐसी बात

about 2 hours ago
तलवारें खिंचीं या महज संयोग
Top News

तलवारें खिंचीं या महज संयोग:शहर में घंटों रहे मुख्यमंत्री, इस मंत्री से नहीं हुई मुलाकात, साथ भी नजर नहीं आए

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!