वीडियो देखिये, समय रहते पहचानें नशे के संकेत: पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान के तहत विशेषज्ञ ने बताए बचाव के उपाय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. कश्यप शाह ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया के साथ महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए नशे की शुरुआती पहचान और समय रहते हस्तक्षेप की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. कश्यप शाह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के व्यवहार, दिनचर्या और सामाजिक गतिविधियों में अचानक बदलाव दिखाई देने लगें, तो यह नशे की लत के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज यदि इन संकेतों को समय रहते पहचान लें, तो संबंधित व्यक्ति को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना काफी आसान हो सकता है।
व्यवहार में आने वाले बदलावों पर रखें नजर
डॉ. शाह ने बताया कि नशे का आदी व्यक्ति अक्सर चिड़चिड़ा, गुस्सैल या असामान्य व्यवहार करने लगता है। उसका स्वभाव अचानक बदल सकता है, परिवार और मित्रों से दूरी बढ़ सकती है तथा वह अकेले रहने की कोशिश करता है। कई बार पढ़ाई या नौकरी में रुचि कम हो जाती है और जिम्मेदारियों से बचने की प्रवृत्ति भी दिखाई देने लगती है। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति की सोच, निर्णय क्षमता और सामाजिक संबंधों पर भी गहरा असर डालती है। ऐसे लोगों में आत्मविश्वास की कमी, मानसिक तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं भी देखने को मिल सकती हैं।
दिनचर्या और सामाजिक जीवन में भी दिखते हैं संकेत
विशेषज्ञों के अनुसार, नशे की लत लगने पर व्यक्ति की दिनचर्या पूरी तरह बदल सकती है। देर रात तक बाहर रहना, नींद और खान-पान की आदतों में बदलाव, अचानक नए मित्रों का साथ, परिवार से दूरी बनाना, आर्थिक जरूरतें बढ़ना और बिना कारण पैसे मांगना जैसे संकेतों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति में ऐसे बदलाव लगातार दिखाई दें, तो परिवार को संवेदनशीलता के साथ उसकी स्थिति को समझने का प्रयास करना चाहिए।
समय पर पहचान ही सबसे बड़ा बचाव
डॉ. कश्यप शाह ने कहा कि नशे की समस्या को केवल अपराध या सामाजिक बुराई के रूप में नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति से जुड़ी गंभीर चुनौती के रूप में भी देखना चाहिए। यदि समय रहते सही सलाह, चिकित्सकीय परामर्श और परिवार का सहयोग मिल जाए तो अधिकांश लोगों को नशे की लत से बाहर निकाला जा सकता है। उन्होंने परिवारों से अपील की कि किसी सदस्य में नशे के लक्षण दिखाई देने पर उसे डांटने या सामाजिक रूप से अलग-थलग करने के बजाय विशेषज्ञों की मदद लें और उसका मनोबल बढ़ाएं।
इंदौर पुलिस का जागरूकता अभियान जारी
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया ने कहा कि इंदौर पुलिस का उद्देश्य केवल नशे के कारोबार पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना भी है। इसी सोच के साथ "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, सामाजिक संस्थाओं और विभिन्न क्षेत्रों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य संदेश है "समय रहते पहचानिए नशे के संकेत और अपनों को नशे की गिरफ्त से बचाइए।"इंदौर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ इस जन-अभियान में भागीदार बनें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग करें। पुलिस का मानना है कि जागरूक समाज और सजग परिवार ही नशे जैसी सामाजिक बुराई पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर सकते हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल

विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर:10वीं-12वीं के पेपर पैटर्न में बदलाव; अब इन प्रश्नों में नहीं मिलेगा विकल्प

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री सख्त:बोले- हमलावरों और उनके आकाओं को भी ढूंढ निकालेंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!