वीडियो देखिये, पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त: बदमाशों के साथ नशा कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा देर रात से सुबह तक विशेष कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने 1348 बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की, जिनमें से 652 के खिलाफ विभिन्न वैधानिक कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 100 स्थाई वारंट, 72 गिरफ्तारी वारंट और 85 जमानती वारंट तामील कराए। इसके अलावा 140 समन भी तामील किए गए।
शराब पीकर वाहन चलाने वाले 220 लापरवाह चालकों की जांच की गई, जिनमें से 185 के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के 23 प्रकरण दर्ज किए गए और नशे के मामलों में 3 प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई।
अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में सदर बाजार, लसुड़िया, बाणगंगा और सराफा थाना क्षेत्रों से कुल 4 आरोपियों को चाकू सहित पकड़ा गया। इनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। आदतन अपराधियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई, जिसमें विभिन्न धाराओं के तहत कुल 145 बदमाशों पर कार्रवाई हुई और उन्हें थानों पर बुलाकर डोजियर भरवाए गए।
ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील और संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने 283 गुंडों, 74 नकबजनों, 43 लुटेरों, 102 चाकूबाजों, 139 निगरानीशुदा बदमाशों और 62 जिलाबदर व रासुका के आरोपियों सहित कुल 703 से अधिक अपराधियों की जांच की।
पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी और लोगों से जनसंवाद कर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों के अनुसार यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि शहर में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, कन्या भोज के बहाने बच्चियों को बुलाकर मारपीट का आरोप:कपड़े उतारकर पीटने की भी शिकायत; हंगामे के बाद बच्चों को छुड़ाया

दस दिन का अल्टिमेटम या अफसरों की ढिलाई पर पर्दा:जब नियम रोज एंट्री का है; तो अब तक निलंबन क्यों नहीं

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के 3 आरोपी मध्य प्रदेश से गुजरे:कोटा से 2 इनोवा में नॉनस्टॉप मुंबई ले गई पुलिस; नेपाल भागने की फिराक में थे

विजयादशमी पर नीले ड्रम वाली मुस्कान और प्रेमी साहिल के साथ कलियुगी शूर्पणखाओं का होगा दहन

सिर्फ पुतले का दहन क्यों:हर साल आश्विन शुक्ल दशमी पूछती है हमारे भीतर का सवाल

वीडियो देखिये, लिव-इन पार्टनर की मौत के मामले में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार:बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए; 11 दिन से फरार थी. कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी मौत

नवमी से शुरू हुआ था:आज भी सतत चल रहा महाभंडारा

फिरोज खान... जमीनों के खेल में खिलाड़ी या मोहरा:खुलासा फर्स की पड़ताल में नए नाम रविकांत का खुलासा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार; लाखों का माल और कार जब्त

वीडियो देखिये, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का राहुल गांधी पर तंज:बोले- वे रहस्यमयी नेता; कब क्या करेंगे कोई नहीं जानता

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत:2 युवकों की मौके पर मौत; 2 गंभीर घायल

वीडियो देखिये, बंगाली संस्कृति के रंग में रंगे नजर आए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:नवरात्रि पर मां दुर्गा की आराधना के बीच धुनुची परंपरा में लिया हिस्सा

त्योहारों से पहले प्रशासन अलर्ट:मिलावटखोरों पर कसेगा शिकंजा; पटाखा दुकानों की भी होगी जांच, कलेक्टर के सख्त निर्देश

दीपावली पर्व के बाद ट्रेन चलाने की तैयारी:धार-सागौर खंड का बारीकी से निरीक्षण

श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ से टकराया:सलकनपुर से लौट रहे थे; 20 से ज्यादा घायल

वीडियो देखिये, दशहरे पर रावण पूजन की अनूठी परंपरा:मंदोदरी से जुड़ी मान्यता है वजह; रावण को माना जाता है जमाई राजा, समाजजनों ने की पूजा-अर्चना

पहचान का खुलासा होते ही युवती ने खूब बरसाई चप्पलें:होटल पहुंचने से पहले पकड़ा गया जिहादी अनस

चाकू मारकर नाबालिग की हत्या:चार आरोपी गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब तक फरार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!