वीडियो देखिये, मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र: छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन; सरकार पर साधा निशाना, आज यूसीसी विधेयक पर होगी अहम चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस ने छात्रों, युवाओं और किसानों के मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में सांकेतिक नाटक (ड्रामा) का मंचन कर भाजपा सरकार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों पर मौन रहती है, लेकिन धार्मिक और सांप्रदायिक विषयों पर तुरंत सक्रिय हो जाती है। वहीं, आज सदन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक पर चर्चा होने की संभावना है, जिसे लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं।
कांग्रेस का सांकेतिक नाटक, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायकों ने एक सांकेतिक नाटक प्रस्तुत किया। इस दौरान सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह छात्रों, युवाओं, किसानों, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उदासीन बनी रहती है, जबकि हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और भारत-पाकिस्तान जैसे विषय सामने आते ही तुरंत सक्रिय हो जाती है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार, शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर न्याय नहीं मिल रहा है, लेकिन सरकार इन विषयों की बजाय राजनीतिक और सांप्रदायिक मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।
आज यूसीसी विधेयक पर होगी चर्चा
मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक सहित करीब 14 विधेयकों पर चर्चा प्रस्तावित है। इस विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। भारतीय जनता पार्टी यूसीसी का खुलकर समर्थन कर रही है और इसे सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बता रही है। दूसरी ओर कांग्रेस इस विधेयक का विरोध कर रही है।
आरिफ मसूद ने पहले दिन किया था विरोध
सत्र के पहले दिन सोमवार को जब यूसीसी विधेयक सदन के पटल पर रखा गया था, तब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका विरोध किया था। उन्होंने सवाल उठाया था कि विधानसभा की मूल कार्यसूची में यह विधेयक शामिल नहीं था, फिर इसे अचानक कैसे पेश कर दिया गया।
इसके जवाब में सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया कि कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में सभी दलों की सहमति के बाद अनुपूरक कार्यसूची जारी की गई थी और उसी के अनुसार संबंधित विधेयकों को सदन में प्रस्तुत किया गया।
ध्यानाकर्षण के जरिए उठेंगे कई अहम मुद्दे
सदन में नियम 138(1) के तहत कई विधायक जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। भाजपा विधायक अजय विश्नोई जबलपुर जिले के मझौली विकासखंड में समर्थन मूल्य पर धान और गेहूं बेचने वाले किसानों को भुगतान नहीं मिलने का मुद्दा उठाएंगे। वे खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री से इस संबंध में जवाब मांगेंगे।
वहीं विधायक सोहनलाल बाल्मीक छिंदवाड़ा जिले के परासिया स्थित ग्राम जमुनिया जेठू में ग्रीन लाइट एसीसी ब्लॉक्स फैक्ट्री में हुए विस्फोट में घायल मजदूरों को मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाएंगे और मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित करेंगे।
कई स्थानीय और जनहित के मुद्दे भी रहेंगे केंद्र में
आज की कार्यवाही के दौरान विभिन्न विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े विकास और जनसुविधाओं के मुद्दे भी सदन में उठाएंगे। विधायक यादवेंद्र सिंह संपत्ति की गाइडलाइन और रजिस्ट्री शुल्क में की गई बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग करेंगे। उनका कहना है कि बढ़ी हुई दरों से आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 47 (श्याम नगर) में पेयजल लाइन को सीवेज लाइन से अलग करने का मामला उठाएंगे। उनका कहना है कि दोनों लाइनों के एक-दूसरे के निकट होने से स्वास्थ्य संबंधी खतरे उत्पन्न हो रहे हैं।
विधायक उमाकांत शर्मा विदिशा जिले के सिरोंज सिविल अस्पताल में डायलिसिस और सोनोग्राफी मशीनों की सुविधा शुरू करने की मांग रखेंगे, ताकि मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों में न जाना पड़े।
वहीं विधायक अनिल जैन निवाड़ी जिले में शासकीय विधि (लॉ) महाविद्यालय खोलने का मुद्दा उठाएंगे, जबकि विधायक राजेंद्र पाण्डेय रतलाम जिले के जावरा में कृषि महाविद्यालय स्थापित करने की मांग करेंगे। इसके अलावा वरिष्ठ विधायक बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर जिले में संचालित आयुर्वेदिक औषधालयों के उन्नयन तथा नए भवनों के निर्माण का विषय सदन में रखेंगे।
दूसरे दिन भी हंगामेदार रहने के आसार
मानसून सत्र के दूसरे दिन यूसीसी विधेयक, छात्रों और युवाओं के मुद्दे, किसानों के भुगतान, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े अन्य विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और हंगामे की संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस जहां सरकार को छात्रों और युवाओं के मुद्दों पर घेरने की रणनीति पर काम कर रही है, वहीं भाजपा सरकार यूसीसी सहित अन्य विधेयकों को सदन से पारित कराने की तैयारी में है। ऐसे में विधानसभा की कार्यवाही के दौरान राजनीतिक माहौल गर्म रहने के पूरे आसार हैं।
संबंधित समाचार

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड

वीडियो देखिये, नशे में चालक नहीं कर सकेगा बस स्टार्ट:यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाया अल्कोहल इंटरलॉक सिस्टम

लोन के नाम पर महिला कारोबारी से धोखाधड़ी:लाखों रुपए की दलाली ली; घर पहुंचकर मारपीट और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की शिकायत

वीडियो देखिये, महापौर के खिलाफ प्रदर्शन में अकेली नजर आईं नेता प्रतिपक्ष:’मित्रासुर’ के पुतला दहन के ऐलान के बीच पार्टी की एकजुटता पर उठे सवाल; कई करीबी नेता और पार्षद नहीं आए नजर

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में राजस्थान से 3 संदिग्ध हिरासत में:एक बिहार और दो हरियाणा के रहने वाले, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

वीडियो देखिये, टाइगर श्राफ से मुलाकात के बाद उपमुख्यमंत्री बोले:धमकी और गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी; गोलीबारी की घटना गंभीर और निंदनीय

टाइगर श्रॉफ की बांह और सीने पर पट्टियां:घर पहुंचे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे; मुलाकात का वीडियो आया सामने, अभिनेता की कार पर फायरिंग के बाद बढ़ी हलचल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!