वीडियो देखिये, भूसे के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे अवैध शराब: वाहन छोड़कर भागा चालक; नेटवर्क की जांच कर रही पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बड़वानी।
जिले के ठीकरी थाना क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसे के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। कार्रवाई के दौरान आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आबकारी विभाग ने वाहन और शराब को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आबकारी उपनिरीक्षक कमलेश बामनिया ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लोडिंग बोलेरो वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर आबकारी टीम ने ग्राम दवाना क्षेत्र में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया।
भूसे के नीचे छिपाई गई थी शराब
जांच के दौरान वाहन क्रमांक MP-46-G-2872 में ऊपर से भूसा भरा हुआ मिला। जब टीम ने तलाशी ली तो भूसे के नीचे बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा रहा था।
मंदिर के पास वाहन छोड़कर भागा चालक
आबकारी अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान चालक वाहन को ग्राम दवाना स्थित रामदेव बाबा मंदिर के पास छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। टीम ने तत्काल वाहन को जब्त कर शराब की पेटियों की गिनती और दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटा विभाग
जब्त वाहन को जिला मुख्यालय लाया गया है। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है। विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। आबकारी विभाग का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की पहचान के लिए जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!