वीडियो देखिये, होटल में युवती के साथ मिला पति: पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा; थप्पड़ मारते हुए थाने ले गई, पति बोला- तलाक दो, अब नई प्रेमिका के साथ रहूंगा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रीवा।
शहर में रविवार को एक होटल में उस समय जमकर हंगामा हो गया, जब एक महिला ने अपने पति को दूसरी युवती के साथ होटल के कमरे में रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने होटल के कमरे में ही पति की पिटाई कर दी और थप्पड़ मारते हुए उसे होटल से बाहर निकालकर थाने तक ले गई। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना नए बस स्टैंड क्षेत्र स्थित पंगत होटल की है। जानकारी के अनुसार, रानू पांडेय और प्रकाश सिंह चौहान सीधी जिले के निवासी हैं। दोनों ने 3 जुलाई 2025 को कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।
दो घंटे तलाश के बाद होटल के कमरे तक पहुंची पत्नी
रानू पांडेय ने बताया कि रविवार को वह कॉलेज आई हुई थीं। इसी दौरान उनके एक परिचित ने सूचना दी कि उनका पति एक युवती के साथ पंगत होटल में ठहरा हुआ है।
सूचना मिलने के बाद वह होटल पहुंचीं और करीब दो घंटे तक तलाश करने के बाद कमरा नंबर 108 तक पहुंच गईं। बताया गया कि कमरा आकाश सिंह चौहान के नाम से बुक कराया गया था। साथ मौजूद युवती की एंट्री के लिए कथित तौर पर फर्जी आधार कार्ड जमा कराया गया था, जिसमें उसका उपनाम भी बदला गया था।
दरवाजा खुलते ही शुरू हुआ हंगामा
वीडियो में दिखाई देता है कि महिला कमरे के बाहर लगातार दरवाजा खटखटाती है। काफी देर बाद जब दरवाजा खुलता है तो अंदर उसका पति एक युवती के साथ मिलता है। यह देखकर वह अपना आपा खो बैठती है और पति को थप्पड़ मारना शुरू कर देती है।
मारपीट के दौरान पत्नी पति से पूछती है क्या तुमने मुझसे तलाक ले लिया है? इसके बाद वह युवती से उसकी पहचान पूछती है। युवती जवाब में पूछती है आप कौन हैं? और दावा करती है कि उसकी शादी प्रकाश से हो चुकी है।
पति की सफाई, युवती ने भी किया विरोध
हंगामे के दौरान प्रकाश सिंह चौहान ने सफाई देते हुए कहा कि युवती उसे जबरन होटल लेकर आई है। हालांकि, पत्नी और युवती दोनों ने इस दावे का विरोध किया। युवती ने कहा कि प्रकाश ने उसे बताया था कि उसकी शादी नहीं हुई है। उसने नाराजगी जताते हुए कहा कि उसे इस संबंध की सच्चाई की जानकारी नहीं थी।
पति बोला- अब नई प्रेमिका के साथ रहना चाहता हूं
होटल में विवाद के दौरान प्रकाश सिंह चौहान ने पत्नी से कहा कि वह अब उसके साथ नहीं रहना चाहता और नई प्रेमिका के साथ जीवन बिताना चाहता है। उसने पत्नी से तलाक देने की बात भी कही। इस बयान के बाद विवाद और बढ़ गया।
वहीं, रानू पांडेय ने कहा कि यदि पति को तलाक ही लेना था तो उससे शादी क्यों की। उनका आरोप है कि पिछले छह महीने से पति उनसे दूरी बना रहा था और चोरी-छिपे दूसरी युवती से संबंध रख रहा था। उन्होंने कहा कि वह बिना कानूनी प्रक्रिया के पति को इस तरह रिश्ता खत्म नहीं करने देंगी।
थप्पड़ मारते हुए थाने ले गई पत्नी
हंगामे के बाद रानू अपने पति को होटल से बाहर लेकर आईं और थप्पड़ मारते हुए ऑटो में बैठाकर सिविल लाइन थाना ले गईं। इस दौरान होटल परिसर में लोगों की भीड़ लग गई और कई लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
सिविल लाइन थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि होटल में पति-पत्नी के विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लाया गया। उन्होंने कहा कि अभी आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!