वीडियो देखिये, खेतों में धान रोप रहे बच्चों तक पहुंचे गुरुजी: 16 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल लौटने के लिए किया प्रेरित; अभिभावकों को समझाया शिक्षा का महत्व
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कटनी।
मध्य प्रदेश के कटनी जिले से शिक्षा के प्रति समर्पण की एक प्रेरक मिसाल सामने आई है। रीठी विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैंगवा के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की घटती उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए 16 किलोमीटर पैदल सफर तय कर खेतों तक पहुंचकर बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा का महत्व समझाया। शिक्षकों की इस पहल की पूरे जिले में सराहना हो रही है।
कम उपस्थिति ने बढ़ाई चिंता
नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद विद्यालय में विद्यार्थियों की उपस्थिति लगातार कम दर्ज की जा रही थी। इसी दौरान जिला कलेक्टर आशीष तिवारी ने भी स्कूलों में नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विपिन तिवारी और शिक्षकों ने यह पता लगाने का निर्णय लिया कि आखिर बच्चे स्कूल क्यों नहीं आ रहे हैं।
घरों पर ताले, खेतों में मिले विद्यार्थी
शिक्षकों की टीम जब विद्यार्थियों के गांव पहुंची तो अधिकांश घर खाली मिले। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में धान रोपाई का काम चल रहा है और परिवार के साथ बच्चे भी खेतों में काम कर रहे हैं। इसके बाद शिक्षक वापस लौटने के बजाय खेतों की ओर निकल पड़े।
कठिन रास्तों से गुजरकर पहुंचे खेतों तक
कच्चे रास्तों और पगडंडियों से होकर शिक्षकों ने करीब 16 किलोमीटर का सफर तय किया। खेतों में पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कई विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ धान की रोपाई में जुटे हुए हैं। इसके बाद शिक्षकों ने बच्चों और उनके परिजनों से आत्मीय बातचीत कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील की।
'आज की मजदूरी से ज्यादा जरूरी है बच्चों का भविष्य'
शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया कि खेती परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है, लेकिन बच्चों की शिक्षा ही उनके बेहतर भविष्य की नींव रखेगी। उन्होंने कहा कि नियमित पढ़ाई से बच्चे बेहतर अवसर हासिल कर सकते हैं और भविष्य में परिवार की आर्थिक स्थिति भी मजबूत कर सकते हैं।
अभिभावकों ने दिया भरोसा
शिक्षकों की समझाइश का सकारात्मक असर देखने को मिला। अभिभावकों ने आश्वासन दिया कि वे अब बच्चों को खेतों में काम के लिए साथ नहीं ले जाएंगे और नियमित रूप से स्कूल भेजेंगे। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने भी बच्चों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
शिक्षा के प्रति समर्पण की मिसाल
नैंगवा विद्यालय के शिक्षकों की यह पहल केवल विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास नहीं, बल्कि शिक्षा के प्रति उनकी सामाजिक जिम्मेदारी और समर्पण का उदाहरण भी है। यह पहल बताती है कि जब शिक्षक अपने दायित्व को मिशन के रूप में निभाते हैं, तो वे विद्यार्थियों तक पहुंचने के लिए दूरी और कठिनाइयों की परवाह नहीं करते। जिले में इस प्रयास को शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

आ रहे हैं महाराजाधिराज:राजा महाकाल की अगवानी में दुल्हन-सी सजी अवंतिकापुरी

60 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का दरबार:आज निकलेगी राजसी सवारी; उमड़ा आस्था का सैलाब

कांग्रेस को घेरने निकले भाजपा शहर अध्यक्ष, खुद घिरे:सरदार पटेल को बताया भारत का पहला प्रधानमंत्री; कांग्रेस बोली- नेताओं के लिए लगाएंगे इतिहास की क्लास

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में एमपी के छात्र की मौत:सुबह ही दिल्ली पहुंचा था; दोपहर में गिर गई इमारत

कलेक्टर के नाम मंदिर की जमीन पर शराब दुकान:विधायक की रिश्तेदारी वाले को इतने लाख सालाना किराया; किरायानामे में कम

‘एक तरफ जागरूकता, दूसरी तरफ ‘नशे का शो-ऑफ’:शराब-सिगरेट वाली वायरल स्टोरी ने खींचा ध्यान

मतदाता सूची पर बड़ा सवाल:उपचुनाव स्थगित; कानून-व्यवस्था का खतरा

खुलासा फर्स्ट की खबर से जागा प्रशासन:ड्राइवर और गनमैन से होगी पूछताछ; DCP नेमप्लेट वाली कार ने बच्चे-बुजुर्ग को मारी थी टक्कर, वीडियो सामने आते ही जांच शुरू

जहरीली शराब कांड में लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा:अपनों की चिताएं देख रो पड़े लोग; मामले में नेता का नाम भी आया सामने

जहरीली शराब ने उजाड़ा परिवार:पिता के बाद बड़े बेटे राम प्रसाद की भी मौत; छोटा बेटा अस्पताल में

मार्च की डेडलाइन बीती:6 महीने बाद भी मुआवजा नहीं; जमीन देने वाले किसान परेशान

सागर जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा एक्शन:अब ढाबे से 50 लाख की स्प्रिट पकड़ी; 12 ड्रमों में छिपाकर रखी थी, 3 गिरफ्तार

‘रेटिंग करो और कमाओ’ के झांसे में फंसा युवक:टास्क बढ़ते गए और डूबते गए रुपए

ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन:एक दिन में 1300 से ज्यादा चालान बनाए; रॉन्ग साइड चलने वालों पर केस, 2.30 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना वसूला

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले सियासी हलचल तेज:मैदान की परमिशन अब भी अटकी; कांग्रेस ने 3 जगह की मांगी मंजूरी

रास्ता बताना पड़ा भारी:कार में खींचकर ले गए बदमाश; गला दबाकर इतने हजार लूटे

बिल्डिंग हादसा:6 लोगों की मौत; 12 का रेस्क्यू, मलबे में अब भी जिंदगी की तलाश

राजसी सवारी से आज शिवमय होगी धार्मिक नगरी:2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा; सुबह 6 बजे से इन मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री

तेज रफ्तार का कहर:कार ने एक्टिवा सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर; दोनों की मौत, लोगों ने कार को मौके पर रोका

जहरीली शराब कांड:करीब 20 लोगों की मौत; 109 अस्पताल में भर्ती, 10 आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!