वीडियो देखिये, विदेशी मेहमानों पर चढ़ा मालवा का रंग: ब्रिक्स सम्मेलन के प्रतिनिधियों ने किया लोकनृत्य; आमों का स्वाद चखा, विरासत से हुए रूबरू
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के दूसरे दिन इंदौर में विदेशी प्रतिनिधियों पर मालवा की संस्कृति का रंग खूब चढ़ा। 20 देशों से आए प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक राजवाड़ा का भ्रमण किया, मालवी लोक संस्कृति को करीब से जाना और पारंपरिक लोकनृत्यों पर जमकर थिरके। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध आमों का स्वाद भी चखा और उनकी गुणवत्ता की सराहना की।
पारंपरिक तरीके से स्वागत
बुधवार सुबह प्रतिनिधिमंडल राजवाड़ा पहुंचा, जहां पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया गया। इतिहासकार जफर अंसारी ने उन्हें होलकरकालीन धरोहर, इंदौर के इतिहास और मालवा की सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी। प्रतिनिधियों ने राजवाड़ा परिसर का भ्रमण कर इसकी स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्व को समझा।
ग्रामीण हाट में दिखी मालवा की झलक
राजवाड़ा भ्रमण के बाद प्रतिनिधिमंडल ढक्कनवाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार पहुंचा। यहां मालवी परंपरा के अनुसार विदेशी मेहमानों का स्वागत किया गया और उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
जनजातीय और लोक कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मेहमानों का मन मोह लिया। कलाकारों के उत्साह और पारंपरिक धुनों से प्रभावित होकर कई विदेशी प्रतिनिधि भी मंच पर पहुंचे और लोकनृत्य में शामिल होकर मालवा की संस्कृति का आनंद लिया।
कृषि उत्पादों और आमों ने जीता दिल
प्रतिनिधियों ने एक जिला-एक उत्पाद (ओडीओपी) योजना के तहत लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने बुरहानपुर के केले से बने उत्पादों, बालाघाट के जीआई टैग प्राप्त चिन्नौर चावल, रीवा के प्रसिद्ध आमों तथा झाबुआ की पारंपरिक फसलों सहित कई कृषि उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान विदेशी मेहमानों ने विभिन्न किस्मों के आमों का स्वाद चखा। आमों की मिठास, खुशबू और गुणवत्ता ने उन्हें खासा प्रभावित किया और उन्होंने इसकी खुलकर प्रशंसा की।
प्राकृतिक खेती और महिला उद्यमिता की सराहना
प्रतिनिधियों ने मृगनयनी के चंदेरी, महेश्वरी और कोसा वस्त्रों के साथ प्राकृतिक शहद, ए-2 दुग्ध उत्पाद, हर्बल उत्पाद तथा महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार सामग्री का भी अवलोकन किया। विदेशी प्रतिनिधियों ने मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती, ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे कृषि विकास का प्रभावी मॉडल बताया।
पांच दिवसीय ब्रिक्स कृषि सम्मेलन के दौरान विदेशी प्रतिनिधि प्रदेश की कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक विरासत को करीब से समझ रहे हैं। इंदौर में उनका यह अनुभव मालवा की समृद्ध संस्कृति और आतिथ्य का जीवंत परिचय बन गया।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!