वीडियो देखिये, प्रेम विवाह से नाराज ससुर ने दामाद को मारी गोली: 6 महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी; पीठ में लगी गोली, हालत गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
मध्यप्रदेश के रतलाम में प्रेम विवाह से उपजी पारिवारिक नाराजगी के बीच एक युवक को सरेराह गोली मारने का मामला सामने आया है। फ्रीगंज से रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 की ओर जाने वाले पुराने माल गोदाम रोड के पास 29 वर्षीय सुनील प्रजापत पर हमला किया गया। युवक की पीठ में गोली लगी है। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से बेहतर उपचार के लिए शासकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मामले में घायल की पत्नी ने अपने पिता पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। रेलवे क्षेत्र में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छह महीने पहले किया था प्रेम विवाह
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल सुनील प्रजापत रतलाम के जूनी कलाल सेरी का निवासी है। उसकी पत्नी निधि पंवार प्रजापत के मुताबिक, दोनों ने करीब छह महीने पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। इस शादी से निधि के पिता कोमल सिंह पंवार उर्फ नाना ठाकुर नाराज थे। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था।
निधि का कहना है कि विवाद से बचने के लिए वह और उसका पति गुजरात के दाहोद में रहने लगे थे। आरोप है कि वहां भी उनके पिता पहुंच गए और विवाद करने लगे। पत्नी ने आशंका जताई कि इसी पुरानी रंजिश के चलते उसके पति पर हमला किया गया।
पुराने माल गोदाम रोड पर किया हमला
जानकारी के मुताबिक, रेलवे के पुराने माल गोदाम रोड के पास सुनील पर हमला हुआ। आरोप है कि उसके ससुर कोमल सिंह पंवार कुछ अन्य लोगों के साथ वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। गोली सुनील की पीठ के निचले हिस्से में लगी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पहले उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शासकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
पीठ में फंसी गोली, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज
ड्यूटी डॉक्टर डॉ. दाऊद के अनुसार, घायल युवक को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची थी। गोली उसकी पीठ के निचले हिस्से में फंसी हुई है। डॉक्टरों की टीम उसका उपचार कर रही है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल युवक की हालत को लेकर विस्तृत मेडिकल अपडेट सामने नहीं आया है। पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।
जीआरपी कर रही मामले की जांच
रेलवे क्षेत्र में हुई घटना की जांच जीआरपी कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई नौशाद खान के मुताबिक, घायल युवक और उसके ससुर के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। प्रेम विवाह से उपजी नाराजगी के चलते गोली मारे जाने की आशंका सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस आरोपी ससुर की तलाश में जुटी है। साथ ही वारदात में अन्य लोगों की भूमिका और हमले के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले में पत्नी के आरोपों और शुरुआती जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया ‘पुलिस सेतु ऐप’:अब लोकेशन के आधार पर मिलेगी संबंधित थाने और ड्यूटी अधिकारियों की जानकारी; इंदौर पुलिस को मिले 51 दोपहिया वाहन

वीडियो देखिये, कॉलोनी में पेड़ उखाड़ने को लेकर विवाद:पत्रकार ने पूर्व पार्षद और साथियों पर मारपीट के आरोप लगाए; राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराने में परेशानी होने का दावा

आयोजकों ने रातभर में फिर खड़ा किया रावण:लाइट टेस्टिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवास पर किया कन्या पूजन:देवी स्वरूपा बेटियों को कराया भोजन

MP के लाल का एशियन पैरा गेम्स में कमाल:जीता कांस्य पदक; मां ने खेतों में मजदूरी कर बेटे को पाला

गार्ड ने हवाई फायर के बाद युवक को मारी गोली हुई मौत:गरबा पंडाल में मची भगदड़; सौभाग्य से गरबा खेल रही बालिकाएं बची पुलिसकर्मी के सामने पिस्टल तानकर दोस्त से बोला- तुझे भी मार दूंगा

वीडियो देखिये, धर्मनगरी से शुरू हुई दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा:महाकाल के दरबार में माथा टेककर लिया सत्य, धर्म और न्याय की रक्षा का संकल्प; मंदिरों के चढ़ावे में पारदर्शिता की मांग

माता की आराधना में झूमे श्रद्धालु:मां जगदंबा की भक्ति में लीन रहा शहर; नम आंखों से दी विदाई

त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं:अवैध पटाखा गोदामों के लाइसेंस होंगे निरस्त

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो मकानों से अवैध शराब जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

मालवीय नगर में शीघ्र शुरू किया जाए सड़क निर्माण:मास्टर प्लान की सड़कों का निरीक्षण; आयुक्त ने दिए निर्देश

पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर:मुख्यमंत्री इंदौर में बोले- दो साल में पुलिस विभाग के 18,500 पदों पर होगी भर्ती; हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड

शस्त्र और शास्त्र सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपरा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे पर शहर में की शस्त्र पूजा; बोले-सरकार समाज के साथ मिलकर मनाएगी त्योहार

वीडियो देखिये, एसएएफ जवान को दिनदहाड़े मारी गोली:हालत गंभीर; इलाके में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू

आसुरी ताकतें भारत में कर रहीं ‘तख्ता पलट’ की साजिश:देश विरोधी ताकतों को मिल रहा महत्वाकांक्षी नेताओं का साथ

माता विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला:25 से ज्यादा लोग घायल; गांव में मची अफरा-तफरी

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामला:3 संदिग्ध मुंबई पुलिस की कस्टडी में; कोटा से पकड़े गए आरोपियों को 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड

मां ने तीन बच्चों को कुएं में धकेला:फिर खुद भी कूदी; मां और दो बच्चों की मौत, चीख रही एक बेटी को ग्रामीणों ने बचाया

वीडियो देखिये, 10 दिन की मेहनत पर कैसे फिरा पानी:आंखों की लाइट टेस्टिंग के दौरान लगी आग; जलकर राख हुआ रावण का पुतला

दशहरे पर MP के 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कई जगह रावण को बरसाती से ढका; जानिए आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!