वीडियो देखिये, राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर दिग्विजय सिंह का हमला: बोले- आस्था के केंद्र से चोरी गंभीर मामला; दोषियों को बचाया जा रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, दतिया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विवाद को लेकर केंद्र सरकार और मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह केवल चोरी का मामला नहीं, बल्कि देश की करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा विषय है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
दतिया में मीडिया से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा आज देश के सबसे बड़े धर्म को आघात पहुंचा है। वर्षों तक रामलला उसी स्थान पर विराजमान रहे, जहां मंदिर ध्वस्त किया गया था। अब सवाल यह है कि रामलला कहां हैं? उनका स्वरूप बाल रूप में होना चाहिए। सभी शंकराचार्यों ने भी कहा है कि यह बाल स्वरूप नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल से चढ़ावे की चोरी की खबरें सामने आना अत्यंत गंभीर विषय है। उनका आरोप था कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही है।
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय का नाम लेते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आस्था के केंद्र से जुड़े किसी भी मामले में अनियमितताओं के आरोप लगते हैं, तो उनकी निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक संस्थानों की गरिमा और पारदर्शिता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। यदि किसी प्रकार की वित्तीय अनियमितता या चोरी के आरोप सामने आते हैं, तो दोषियों के खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!