वीडियो देखिये, सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने पर डीसीपी का बयान: हाईकोर्ट के आदेश पर किया ऐसा; लाठीचार्ज के आरोपों से किया इनकार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को सरकारी अस्पताल ले जाने को लेकर उठे विवाद के बीच दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष स्पष्ट किया है। नई दिल्ली जिला पुलिस के उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने कहा कि यह कार्रवाई दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश, चिकित्सकीय सलाह और वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को ध्यान में रखते हुए की गई है।
डीसीपी सचिन शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "माननीय हाई कोर्ट के आदेशानुसार और स्वास्थ्य की स्थिति व मेडिकल सलाह के मद्देनजर सोनम वांगचुक को यहां से सरकारी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। किसी तरह का कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया है।"
पुलिस के इस बयान के साथ ही उन आरोपों पर भी प्रतिक्रिया सामने आई है, जिनमें कुछ प्रदर्शनकारियों और समर्थकों ने दावा किया था कि शनिवार सुबह पुलिस ने जंतर-मंतर से सोनम वांगचुक को जबरन हटाया और प्रदर्शनकारियों के साथ बल प्रयोग किया।
इससे पहले वांगचुक के समर्थकों ने आरोप लगाया था कि पुलिस ने सुबह जंतर-मंतर पहुंचकर उन्हें घसीटते हुए वहां से हटाया और प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट की। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दीपके ने भी पुलिस पर बल प्रयोग और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए थे।
हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इन आरोपों से इनकार करते हुए स्पष्ट किया है कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश और चिकित्सकीय सलाह के अनुरूप की गई। पुलिस का कहना है कि वांगचुक की लगातार भूख हड़ताल के कारण स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक पिछले कई दिनों से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे थे। उनकी मांगों में लद्दाख से जुड़े संवैधानिक और पर्यावरणीय मुद्दे प्रमुख हैं। इस बीच उनकी तबीयत को लेकर भी लगातार चिंता जताई जा रही थी।
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की घटना के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का दौर भी शुरू हो गया है। जहां समर्थक पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि पूरी प्रक्रिया कानून और अदालत के निर्देशों के अनुरूप अपनाई गई है। मामले पर आगे की स्थिति वांगचुक के स्वास्थ्य और प्रशासनिक निर्णयों के आधार पर स्पष्ट होगी।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!