वीडियो देखिये, विधानसभा परिसर में कांग्रेस का किसान मुद्दों पर प्रदर्शन: खाद संकट, मुआवजा और खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार पर साधा निशाना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को कांग्रेस विधायक दल ने किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर विधानसभा परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने खाद संकट, सरकारी खरीदी में कथित अनियमितताओं और किसानों को उचित मुआवजा नहीं मिलने के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के कृषि मंत्री के मुखौटे पहनकर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। इस दौरान सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की गई और किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई।
किसानों के मुद्दों पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि प्रदेश के कई जिलों में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो रही है, जिससे खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा सरकारी खरीदी व्यवस्था में अव्यवस्था और फसल नुकसान का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिलने से किसान आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
विधायकों ने मांग की कि सरकार तत्काल खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करे, खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए और प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा प्रदान करे।
जयवर्धन सिंह ने युवाओं और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने किसानों के साथ-साथ युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि आज देश का युवा रोजगार और शिक्षा व्यवस्था को लेकर आवाज उठा रहा है।
उन्होंने कहा आज देश के युवा यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं, बल्कि यूनिफॉर्म एजुकेशन कोड की बात कर रहे हैं। भाजपा के शासनकाल में लगातार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।
शिक्षित युवाओं का लगातार शोषण किया जा रहा है। जयवर्धन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के विकास, युवाओं के रोजगार और किसानों के हित में कोई ठोस योजना धरातल पर दिखाई नहीं देती।
सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग
कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा के भीतर और बाहर किसानों की समस्याओं पर चर्चा कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को केवल घोषणाओं तक सीमित रहने के बजाय जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यदि किसानों और युवाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी विधानसभा से लेकर सड़क तक अपना आंदोलन जारी रखेगी।
संबंधित समाचार

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!