वीडियो देखिये, पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की साइक्लोथॉन: इंदौर से भोपाल तक 200 किमी साइकिल यात्रा पर निकले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्य प्रदेश में नीट-यूजी, सीबीएसई परीक्षा में कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार सुबह इंदौर से भोपाल तक 200 किलोमीटर लंबी साइक्लोथॉन की शुरुआत की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी स्वयं साइकिल चलाकर इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। यह अभियान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है।
यात्रा सोमवार सुबह करीब 8 बजे इंदौर के आरएनटी (रवींद्रनाथ टैगोर) मार्ग से शुरू हुई। दो दिवसीय यह साइकिल यात्रा विभिन्न शहरों और कस्बों से गुजरते हुए भोपाल पहुंचेगी। यात्रा की शुरुआत में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र और युवा शामिल हुए। रास्ते भर जगह-जगह जीतू पटवारी और अन्य नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
चार जिलों से जुड़ेंगे हजारों साइकिल यात्री
कांग्रेस के अनुसार, इंदौर से भोपाल के बीच पड़ने वाले इंदौर, देवास, सीहोर और भोपाल जिलों से बड़ी संख्या में साइकिल यात्री इस अभियान में शामिल होंगे। पार्टी का दावा है कि प्रत्येक जिले से लगभग 500 साइकिल यात्री यात्रा में जुड़ेंगे। इस तरह भोपाल पहुंचने तक करीब दो हजार से अधिक साइकिल सवार इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
यात्रा के पहले दिन का पड़ाव सीहोर जिले के आष्टा स्थित गोकुलधाम मैरिज गार्डन में रहेगा। इसके बाद 15 जुलाई की सुबह कोठरी कस्बे से यात्रा का दूसरा चरण शुरू होगा और भोपाल पहुंचकर इसका समापन होगा।
शिक्षा और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग
यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि देश की आजादी के 80 वर्ष और मध्यप्रदेश में भाजपा के लंबे शासन के बाद अब शिक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि केजी से पीजी तक सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
पटवारी ने कहा कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा जन अभियान है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए 'छात्रों की गूंज' अभियान का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना, प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और परीक्षा प्रणाली में विश्वास बहाल करना है।
नीट पेपर लीक समेत कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं, विशेषकर नीट जैसी राष्ट्रीय परीक्षाओं में सामने आए कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से युवाओं और अभिभावकों तक यह संदेश पहुंचाया जाएगा कि परीक्षा व्यवस्था निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए तथा छात्रों के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
रास्ते भर मिला समर्थन
साइक्लोथॉन के दौरान कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जीतू पटवारी का फूल-मालाओं से स्वागत किया। यात्रा में शिक्षा, रोजगार और कुपोषण जैसे सामाजिक मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया गया। कुछ कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से कुपोषण के खिलाफ संदेश देने वाले प्रदर्शन के साथ भी यात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस का कहना है कि यह अभियान केवल विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि युवाओं, छात्रों और अभिभावकों के बीच संवाद स्थापित कर शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों पर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास है।
संबंधित समाचार

एसी लगाने को लेकर विवाद:कांग्रेस नेता के भतीजे पर मारपीट का आरोप; FIR के बाद समर्थकों ने घेरा थाना

भीषण सड़क हादसा:बस-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत; 40 यात्री थे सवार

मुख्यमंत्री ने किया जन विश्वास पोर्टल लॉन्च:अब ऑनलाइन होगी जिलों की हर गतिविधि की निगरानी; कलेक्टरों को देनी होगी कामकाज की रिपोर्ट

राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO:इन्हें मिली बड़ी जिम्मेदारी; 3 नए ट्रस्टी भी नियुक्त

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:करोड़ों के संदिग्ध ट्रांजेक्शन वाला म्यूल अकाउंट पकड़ा; खाताधारक गिरफ्तार

महाकाल मंदिर के बाहर प्रसाद खरीदने को लेकर विवाद:केंद्रीय गृह मंत्रालय के अकाउंटेंट के परिवार के साथ मारपीट; एक युवक हिरासत में

जेल गोलीकांड मामले में एक्शन:फायरिंग के बाद अधीक्षक निलंबित; कैदी तक कट्टा पहुंचने की जांच तेज

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!