वीडियो देखिये, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का दावा: पुलिस कार्रवाई के बाद सोनम वांगचुक ने अनशन जारी रखने का लिया फैसला;
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि पुलिस की कथित सख्ती और प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त करने का निर्णय वापस ले लिया है। दीपके के अनुसार, वांगचुक अब अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगे।
मंगलवार को दिल्ली में मीडिया से बातचीत करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को सोनम वांगचुक अपने अनशन को समाप्त करने के लिए लगभग तैयार हो गए थे। उन्होंने बताया कि उस समय वांगचुक के अनशन का 23वां दिन था और उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए उन्हें काफी समझाने के बाद अनशन खत्म करने के लिए राजी किया गया था।
दीपके ने कहा, "हमने सोनम सर से कहा था कि कृपया अपना अनशन समाप्त कर दीजिए। हम आपकी जान को और खतरे में नहीं डाल सकते। आपका जीवन इस देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण और अमूल्य है। काफी समझाने के बाद वह किसी तरह मान गए थे, लेकिन कल जो कुछ हुआ, पुलिस की कथित बर्बरता और प्रदर्शनकारियों के साथ हुए व्यवहार को देखने के बाद उन्होंने अपना फैसला बदल दिया।"
उन्होंने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई से आहत होकर सोनम वांगचुक ने अब अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है और कहा है कि वह पीछे नहीं हटेंगे।
अभिजीत दीपके ने वांगचुक की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों और वांगचुक के परिवार से हुई बातचीत के आधार पर उन्हें बताया गया है कि सामान्य परिस्थितियों में मानव शरीर लगभग 20 से 21 दिन तक ही लंबे अनशन को सहन कर सकता है। इसके बाद स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे बढ़ने लगते हैं।
दीपके के अनुसार, "जब सोनम सर यहां थे, तब उनका मांसपेशियों का वजन लगातार कम हो रहा था। डॉक्टरों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि अनशन कुछ और दिनों तक जारी रहा, तो तीन से चार दिनों के भीतर उनके आंतरिक अंगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।"
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि एक व्यक्ति को अपनी जान जोखिम में डालते हुए अनशन जारी रखने का फैसला करना पड़ रहा है। दीपके का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज को देखकर सोनम वांगचुक ने अपना निर्णय बदला और अनशन जारी रखने की घोषणा की।
हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों पर तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों और चिकित्सकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
संबंधित समाचार

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं

इंदौर आ रही इंडिगो फ्लाइट हैदराबाद डायवर्ट:करीब दो घंटे की देरी होने की आशंका; अगली उड़ान पर पड़ सकता है असर

कॉकरोच जनता पार्टी के सामने अब ‘लाल हिट जनता पार्टी’ ने मोर्चा खोला:पार्टी प्रमुख की चेतावनी- दशहरे से शुरू होगा अंत; मोदी जी का आह्वान हुआ तो जुटेंगे और ज्यादा लोग

शेयर बाजार के नाम पर लाखों की ठगी:व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर दिया झांसा; कई बैंक खातों में जमा कराई रकम

साइबर ठगों ने व्यापारी को ऐसे चंगुल में फंसाया:बिजली विभाग का अधिकारी बनकर ठग ली मोटी राशि; क्राइम ब्रांच ने ऐसे कराया रिफंड
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!