वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार; 4 दोपहिया वाहन बरामद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के चार दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में आरोपियों ने चंदन नगर और एरोड्रम थाना क्षेत्र से वाहन चोरी की वारदातें कबूल की हैं।
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल तथा सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेन्दु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
आउटर चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी
पुलिस के अनुसार क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों की गतिविधियों का विश्लेषण करने के बाद संभावित मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई। जांच में पता चला कि चोरी के वाहन धार रोड के रास्ते धार और झाबुआ क्षेत्रों में ले जाकर छिपाए या बेचे जाते हैं।
इसी सूचना के आधार पर 6-7 जून 2026 की रात धार रोड स्थित नवादा पंथ क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान दो युवक एक दोपहिया वाहन पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया।
लॉक तोड़कर और वायर जोड़कर चुराते थे वाहन
थाने लाकर पूछताछ करने पर दोनों युवक संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उन्होंने सूने स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों में खड़े दोपहिया वाहनों के लॉक तोड़कर तथा डायरेक्ट वायर कनेक्शन के जरिए वाहन चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चंदन नगर थाना क्षेत्र से तीन और एरोड्रम थाना क्षेत्र से एक वाहन चोरी करना कबूल किया।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
विकास गुर्जर (21 वर्ष) निवासी ग्राम बहटकला, थाना छीपाबड़, जिला हरदा, वर्तमान निवासी न्यू राम नगर, नंदबाग टिगरिया बादशाह रोड, इंदौर। सौरभ राजपूत (23 वर्ष) निवासी ग्राम नादेखेड़ा, थाना किल्लौद, जिला खंडवा, वर्तमान निवासी न्यू राम नगर, नंदबाग टिगरिया बादशाह रोड, इंदौर।
बरामद किए गए वाहन
होंडा शाइन एसपी क्रमांक MP-09-VJ-7041, हीरो स्प्लेंडर क्रमांक MP-09-AJ-4230, रॉयल एनफील्ड बुलेट क्रमांक MP-09-XE-8826 और ग्रे रंग की बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटर। पुलिस ने बताया कि बरामद वाहन थाना चंदन नगर के अपराध क्रमांक 627/2026, 716/2026 और 717/2026 से संबंधित हैं, जबकि एक एक्टिवा स्कूटर एरोड्रम थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।
अन्य वारदातों में भी संलिप्तता की आशंका
पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य भौतिक प्रमाणों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि दोनों आरोपी अन्य वाहन चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस को पूछताछ के दौरान और भी चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, सहायक उप निरीक्षक रविराज सिंह बैस, प्रधान आरक्षक बलराम, जितेन्द्र, दीपक, कैलाश तथा आरक्षक अनिल, सुनील, हरिसिंह और अरुण की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना की है।
संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत

बच्चों की मौत के दावे पर हाई कोर्ट सख्त:फोटो-वीडियो रोक का आदेश वापस; बच्चों की मौत के बीच रिकॉर्डिंग पर प्रतिबंध से मचा विवाद

महाकाल दर्शन के लिए आए युवक की मौत:होटल में मिला शव; कमरे से बदबू आने पर हुआ खुलासा, साथी बिल देकर गायब

बारिश में बिगड़ा बस का संतुलन:फोरलेन पर पलटी यात्रियों से भरी स्लीपर बस; कई यात्रियों को फ्रैक्चर समेत चोटें

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!