खबर
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस की बड़ी कार्रवाई: इतने ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जून 2026, 12:51 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंदन नगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स तथा एक रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.81 लाख रुपए बताई गई है।

पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर में अवैध नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में डीसीपी जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त डीसीपी दिशेष अग्रवाल तथा एसीपी अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय और तस्करी में संलिप्त लोगों पर निगरानी रख रही थी। 3 जून 2026 को सिंहासा वाइन शॉप क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों ने वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अभिषेक सोलंकी (25 वर्ष) निवासी सिरपुर और अशरफ उर्फ बंटी खान (30 वर्ष) निवासी ग्रीन पार्क, इंदौर बताए।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे स्वयं नशे के आदी हैं और आर्थिक लाभ के लिए एमडी ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करते थे। उन्होंने बताया कि वे मंदसौर और रतलाम क्षेत्र से कम कीमत पर एमडी ड्रग्स खरीदकर इंदौर में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर अधिक कीमत पर बेचते थे।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत 1.81 लाख रुपए है, तथा तस्करी में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 2 लाख रुपए है, जब्त कर ली। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना चंदन नगर में अपराध क्रमांक 706/2026 के तहत धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अब आरोपियों से एमडी ड्रग्स के स्रोत, सप्लायर, परिवहन और वितरण नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। जांच के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

गिरफ्तार आरोपी- अभिषेक सोलंकी (25 वर्ष), निवासी सिरपुर, इंदौर, अशरफ उर्फ बंटी खान (30 वर्ष), निवासी ग्रीन पार्क, इंदौर

जब्त मशरूका- 18.59 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग ₹1.81 लाख)। रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹2 लाख)। कुल जब्ती: ₹3.81 लाख (लगभग)

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, प्रधान आरक्षक बलराम चौहान, जितेंद्र सोलंकी, आरक्षक धीरज पाण्डेय, हरि सिंह राजपूत, अनिल मकवाना, सुनील सोनी एवं अरुण जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार; कार सहित लाखों रुपए का मशरूका जब्त

2 minutes ago
खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार
Top News

खेती में स्थिरता ही सबसे बड़ा सुधार:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया अंतरराष्ट्रीय सोया कॉन्क्लेव का शुभारंभ

7 minutes ago
नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील
Top News

नर्मदा-गंभीर लिंक परियोजना के बदहाल मजदूरों की विधायक से मार्मिक अपील:पॉवर लिंकर नही दे रही खून-पसीने की कमाई

11 minutes ago
MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज
Top News

MP सरकार फिर लेगी इतने हजार करोड़ का कर्ज:4 से 22 साल में चुकाएंगे ऋण

17 minutes ago
मातृशक्तियों ने की मां की आराधना
Top News

मातृशक्तियों ने की मां की आराधना:गुजराती गीतों पर थिरके कदम

22 minutes ago
नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष
Top News

नाबालिग से अभद्रता के आरोप में घिरे भाजपा मंडल अध्यक्ष:संगठन भी मामले को लेकर सक्रिय; नगर अध्यक्ष ने मांगा जवाब

about 1 hour ago
रिजॉर्ट में लगी भीषण आग
Top News

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

about 1 hour ago
संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प
Top News

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

about 1 hour ago
MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके
Top News

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

about 1 hour ago
भक्तों ने उत्साह से  ग्रहण की महाप्रसादी
Top News

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 1 hour ago
यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद
Top News

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा
Top News

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल
Top News

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

about 2 hours ago
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत
Top News

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

about 2 hours ago
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

about 2 hours ago
40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया
Top News

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

about 2 hours ago
MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत
Top News

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

about 2 hours ago
आधी रात में घर में लगी भीषण आग
Top News

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर
Top News

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

about 2 hours ago
कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल
Top News

कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल:नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!