वीडियो देखिये, क्या शहर भाजपा के समीकरण बदल रहे हैं: क्या मंत्री के तंज से मिल रहे महापौर से बढ़ती दूरियों के संकेत; राजनीतिक गलियारों में तेज हुई चर्चाएं
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर भाजपा की राजनीति में बदलते समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में महापौर पुष्यमित्र भार्गव पर किया गया सार्वजनिक तंज अब राजनीतिक हलकों में कई तरह के संकेत दे रहा है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच पहले जैसा तालमेल अब नहीं रहा और भाजपा के अंदर नई राजनीतिक परिस्थितियां आकार ले रही हैं।
दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदौर में आयोजित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसी दौरान मंच से संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शहर में जल संकट का जिक्र किया और कहा कि अधिक से अधिक पेड़ लगाने से भूजल स्तर बेहतर होता है। इसके बाद उन्होंने महापौर की ओर देखते हुए कहा, "महापौर जी, आप भी इस बात पर ध्यान दीजिए। आजकल आप बहुत व्यस्त रहते हैं। हमारी बैठकों में भी नहीं आ रहे हैं।"
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में दिए गए इस बयान के बाद कुछ देर के लिए महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी असहज नजर आए। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह केवल एक सामान्य टिप्पणी नहीं थी, बल्कि इसके जरिए मंत्री विजयवर्गीय ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर की।
बैठकों से दूरी बनी चर्चा का विषय
सूत्रों के अनुसार, हाल के दिनों में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा बुलाई गई कई महत्वपूर्ण बैठकों में महापौर पुष्यमित्र भार्गव शामिल नहीं हुए। यही कारण है कि दोनों नेताओं के बीच समन्वय को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भाजपा संगठन और नगर निगम से जुड़े राजनीतिक हलकों में इसे बदलते समीकरणों के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री से बढ़ी महापौर की नजदीकी
राजनीतिक चर्चाओं में यह भी कहा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ निकटता बढ़ी है। मुख्यमंत्री के इंदौर प्रवास के दौरान दोनों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद देखने को मिला है। माना जा रहा है कि यही बदलाव भाजपा के भीतर नई राजनीतिक चर्चा का कारण बना हुआ है।
पोस्टरों से गायब रहे विजयवर्गीय
हाल के दिनों में नगर निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए, लेकिन इन आयोजनों के पोस्टर और होर्डिंग्स में नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीरें नहीं होने को लेकर भी विवाद खड़ा हुआ था। इस मुद्दे को विजयवर्गीय समर्थक पार्षद मनीष मामा ने महापौर परिषद की बैठक में भी उठाया था। इसे लेकर भाजपा के भीतर असंतोष की चर्चा भी सामने आई थी।
उपेक्षा को लेकर मुख्यमंत्री को लिख चुके हैं पत्र
कुछ समय पहले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर इंदौर और पीथमपुर की उपेक्षा का मुद्दा भी उठाया था। इस पत्र के बाद भी राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं हुई थीं और अब महापौर को लेकर सार्वजनिक टिप्पणी ने इन अटकलों को और हवा दे दी है।
महापौर की उम्मीदवारी में विजयवर्गीय की रही थी अहम भूमिका
राजनीतिक जानकार बताते हैं कि वर्ष 2022 के महापौर चुनाव में पुष्यमित्र भार्गव को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने में कैलाश विजयवर्गीय की सहमति महत्वपूर्ण मानी गई थी। पुष्यमित्र भार्गव के पिता और विजयवर्गीय पुराने मित्र रहे हैं। इतना ही नहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान जब तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र से आकाश विजयवर्गीय का टिकट नहीं मिला था, तब भी कैलाश विजयवर्गीय ने उसी सीट से पुष्यमित्र भार्गव के नाम का सुझाव दिया था।
नगरीय प्रशासन विभाग मंत्री होने के कारण विजयवर्गीय और महापौर के बीच लंबे समय तक बेहतर तालमेल रहा, लेकिन हाल के घटनाक्रमों ने यह संकेत दिए हैं कि अब भाजपा के भीतर राजनीतिक समीकरण बदल रहे हैं। हालांकि, दोनों नेताओं की ओर से इस विषय पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे भाजपा की अंदरूनी राजनीति के नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!