वीडियो देखिये, बोनट पर चढ़कर कार के कांच फोड़ने वाला नशेड़ी पकड़ाया: पुलिस पहुंची तो बदले तेवर: फरियादी ने की आरोपियों की पहचान
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के जूनी इंदौर क्षेत्र स्थित कलेक्टर चौराहा पर परिवार के साथ की गई मारपीट और कार में तोड़फोड़ के मामले में रावजी बाजार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। फरियादी परिवार ने दोनों आरोपियों की पहचान भी कर ली है। पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बताया जा रहा है कि रविवार रात हुए इस घटनाक्रम में आरोपियों ने पहले सड़क पर जमकर हंगामा किया और खुद को नाबालिग बताते हुए दबंगई दिखाई। कार का कांच फोड़ते हुए परिवार को धमकाया गया। हालांकि, वीडियो सामने आने और पुलिस कार्रवाई शुरू होने के बाद आरोपियों के तेवर बदल गए।
हॉर्न बजाने से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, घटना रावजी बाजार थाना क्षेत्र में शराब दुकान के सामने की बताई जा रही है। सिंधी कॉलोनी निवासी बाबू पंजवानी अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। रास्ते में एक युवक बीच सड़क पर खड़ा था। रास्ता खाली कराने के लिए दंपती ने हॉर्न बजाया। हॉर्न की आवाज से युवक नाराज हो गया और उसने विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि युवक ने कार पर हमला कर दिया।
बोनट पर चढ़कर फोड़े कार के कांच
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी युवक ने पहले कार के बोनट पर हाथ मारे और फिर उस पर चढ़ गया। इसके बाद उसने कार के सामने का कांच और अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान दंपती कार के अंदर ही मौजूद थे। उन्होंने पूरी घटना को मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। यही वीडियो पुलिस कार्रवाई का अहम आधार बना है।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
रावजी बाजार पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें बाबू पिता मुकेश (19 वर्ष), निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर और सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने, भोरासला, इंदौर। अंकित पिता दिलीप केलवा (23 वर्ष), निवासी शिव मंदिर के पास, गोविंद नगर, इंदौर शामिल हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार बाबू नल फिटिंग का काम करता है, जबकि अंकित सलून संचालित करता है।
वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा दबाव
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर भी कार्रवाई का दबाव बढ़ा। लोगों ने सवाल उठाए कि शहर में बीच सड़क पर इस तरह की गुंडागर्दी कैसे हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आया था। इसके बाद दोबारा हुई इस घटना ने पुलिस व्यवस्था और बदमाशों के हौसले पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फरियादी ने की आरोपियों की पहचान
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता परिवार ने हिरासत में लिए गए दोनों युवकों की पहचान कर ली है। अब पुलिस वीडियो, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!