वीडियो देखिये, पुलिस के 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' अभियान से जुड़े अभिनेता: युवाओं से की नशामुक्त जीवन अपनाने की अपील
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट के नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" से बॉलीवुड अभिनेता सुधांशु पांडे जुड़ गए हैं। उन्होंने युवाओं से नशे के प्रति जागरूक रहने और स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने की अपील करते हुए समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।
अभिनेता सुधांशु पांडे ने अपने संदेश में कहा कि "नशा जीवन, परिवार और भविष्य तीनों को नुकसान पहुंचाता है। आइए, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नशे को हमेशा के लिए 'ना' कहें।" उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा चलाया जा रहा "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान युवाओं को नशे की लत से बचाने और समाज में नशामुक्त वातावरण बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम, संवाद और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है।
इंदौर पुलिस ने नागरिकों से भी इस अभियान से जुड़ने और संकल्प लेने की अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे तथा दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करेंगे। अभियान का संदेश है कि "नशे से दूरी है ज़रूरी", क्योंकि स्वस्थ युवा ही सुरक्षित और सशक्त समाज की नींव होते हैं।
संबंधित समाचार

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!