वीडियो देखिये, भोपाल से इंदौर आ रही महिला से कथित छेड़छाड़: करणी सेना ने दिखाई सक्रियता; आरोपी टैक्सी चालक पुलिस के हवाले
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भोपाल से इंदौर की यात्रा कर रही एक महिला के साथ टैक्सी चालक द्वारा कथित छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद सामाजिक संगठन मां करणी सेना ने हस्तक्षेप करते हुए आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
टैक्सी से आ रही थी महिला
जानकारी के अनुसार, महिला भोपाल से इंदौर टैक्सी के माध्यम से आ रही थी। आरोप है कि यात्रा के दौरान टैक्सी चालक नावेद ने महिला के साथ अनुचित व्यवहार किया और कथित रूप से छेड़छाड़ की। महिला ने इसकी जानकारी संबंधित लोगों को दी, जिसके बाद मामला संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंचा।
करणी सेना ने लिया तत्काल संज्ञान
मामले की जानकारी मिलते ही मां करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर धर्मेंद्र सिंह गौतम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संगठन के पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय हुए और आरोपी चालक की तलाश शुरू की। संगठन का दावा है कि आरोपी को इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में चिन्हित कर रोका गया।
विजय नगर चौराहे पर पकड़कर पुलिस को सौंपा
संगठन के संभागीय अध्यक्ष गौरव सिंह राजावत, बाला ठाकुर, जिला अध्यक्ष गोलू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने आरोपी चालक को विजय नगर चौराहे पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में विजय नगर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी टैक्सी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
महिला सुरक्षा पर जताई चिंता
करणी सेना के पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी महिला के साथ अभद्रता या अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। संगठन ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से जुड़े मामलों में समाज को भी जागरूक और सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। पीड़िता तथा अन्य संबंधित लोगों के बयान लिए जाएंगे। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

अधूरी तैयारियों पर भड़के कलेक्टर:एसडीएम-तहसीलदारों को लगाई फटकार; बैठक बीच में छोड़कर चले गए

देखिये वीडियो, 20 दिन में 13 मौतों से मचा हड़कंप:जहरीली शराब से मौत का आरोप; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सरकार को घेरा

अवैध गांजे की खेती का खुलासा:दो घरों के बाड़ों से हरे पौधे जब्त; 2 पर केस दर्ज

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना:ढाबे के सामने खुले मैदान में मिला एक दिन के नवजात का शव; सीसीटीवी से सुराग तलाश रही पुलिस

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई:22 वर्षीय आरोपी इंदौर से गिरफ्तार; भाई का इलाज कराने आया था, क्राइम ब्रांच ने दबोचा

गुमटी की आड़ में चल रहा शराब का अवैध कारोबार:रेलवे क्रॉसिंग के पास खुलेआम बिक रहा देशी नशा

करोड़ों रुपए का बैंक घोटाला:जिंदा खाताधारकों को कागजों में मृत दिखाकर तोड़ी एफडी; असिस्टेंट मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार

बजरंग दल ने थाना घेरकर पुलिस को दिया अल्टीमेटम:सड़क पर उतरेगा संगठन

वी वन अस्पताल और न्यू बोर्न केयर सेंटर पर प्रशासन ने की कार्रवाई:अस्पताल के स्टोर रूम में रखी अपंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सील; संचालक को नोटिस

अधिवक्ताओं के बिल पास कराने के बदले मांगा जा रहा कमीशन

भोपाल मास्टर प्लान पर लोगों ने दर्ज कराई 5000 आपत्तियां:आज रात 12 बजे तक और समय

लव जिहाद का मामला:अदनान ने दोस्ती के बाद बनाए संबंध; धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, की मारपीट

20 करोड़ के कार्यों की सौगात:रोड व नर्मदा लाइन का भूमिपूजन

5,800 करोड़ के निवेश प्रस्ताव:10 हजार से अधिक रोजगार की उम्मीद

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का मामला:इंदौर से एक और संदिग्ध हिरासत में; 2 पिस्तौल और 10 जिंदा कारतूस बरामद

इंदौर में बनेगा विकास का रोडमैप:सिंहस्थ महाकुंभ 2028 से पहले उज्जैन की तस्वीर बदलने की तैयारी

रीजनल पार्क में नियमों को ताक पर रखकर सजा पटाखा बाजार:खुलासा फर्स्ट की लगातार खबरों और मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद 41 थोक व्यापारियों के लाइसेंस रिन्यूअल

डिप्टी CM के पूर्व OSD की चार्जशीट पर सवाल:रिश्वत का जिक्र नहीं; लोकायुक्त ने मांगी जांच रिपोर्ट

क्रीसेंट वाटर पार्क के पास पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ:ग्रामीणों का दावा; दो दिन पहले देखा गया बड़ा और घायल तेंदुआ अब भी इलाके में सक्रिय

23.73 ग्राम एमडी तस्करी में 5 हजार का इनामी तस्कर हुआ गिरफ्तार:थार की छत में चश्मे के बॉक्स से मिली थी ड्रग्स; पहले से हैं एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!