वीडियो देखिये, प्रदेश के इतिहास का स्वर्णिम दिन: मुख्यमंत्री बोले-समान कानून व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम; समान नागरिक संहिता का अनुमोदन
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) के अनुमोदन को प्रदेश के इतिहास का महत्वपूर्ण और स्वर्णिम दिन बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय प्रदेश के सभी नागरिकों के लिए समान कानून व्यवस्था की दिशा में एक बड़ा कदम है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगदीशपुर कैबिनेट बैठक के बाद कहा कि आज मध्य प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा और स्वर्णिम दिन है। आज समान नागरिक संहिता का अनुमोदन किया गया है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा का सत्र भी प्रारंभ होने जा रहा है और मध्य प्रदेश उन राज्यों में शामिल होगा, जो अपने सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि समान नागरिक संहिता के अंतर्गत सभी नागरिकों को समान अधिकार और समान कानूनी व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी धर्मों के लोगों को अपनी पूजा-पद्धति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं का पालन करने की पूरी स्वतंत्रता बनी रहेगी।
डॉ. यादव ने कहा कि व्यक्तिगत कानूनों में समानता लाने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि विवाह व्यवस्था को लेकर भी समान नियम लागू होंगे और एक से अधिक विवाह को कानूनी रूप से गलत माना जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस निर्णय पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम सामाजिक समानता और न्याय की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य सभी नागरिकों के हितों की रक्षा करना और प्रदेश में ऐसी व्यवस्था स्थापित करना है, जहां कानून सभी के लिए समान रूप से लागू हो।
गौरतलब है कि समान नागरिक संहिता को लेकर देश के कई राज्यों में चर्चा चल रही है। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से इसे प्रदेश में लागू करने की दिशा में आगे बढ़ने की घोषणा को इसी क्रम में एक अहम कदम माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने सिंहस्थ-2028 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की:तय समय-सीमा में काम पूरे करने के निर्देश

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े गए:कोटा की पुलिस अधीक्षक बोली-एक नाबालिग भी शामिल, जल्द ही तीनों को मुंबई पुलिस के हवाले करेंगे

वीडियो देखिये, दिग्विजय के बयान पर सिंधिया का पलटवार:क्यों बोले- 2020 में भी याद दिलाया था

DRI की जांच में बड़ा खुलासा:ज्वेलर्स ने बेचा तस्करी का इतने किलो सोना; कीमत 100 करोड़ से ज्यादा

वीडियो देखिये, विजयादशमी पर प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में होगा शस्त्र पूजन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई और शुभकामनाएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!