वीडियो देखिये, जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन में उमड़ा युवाओं का हुजूम: कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे प्रदर्शनकारी; परीक्षा घोटालों के खिलाफ हुंकार, हिट स्प्रे लेकर पहुंचे युवक को हटाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने नीट पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। पार्टी के आह्वान पर हजारों छात्र, युवा और अभिभावक जंतर-मंतर पहुंचे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया, जो शनिवार सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शन स्थल पर पहुंचते ही समर्थकों ने उनका स्वागत किया और आंदोलन में शामिल हो गए।
"शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो" के नारों से गूंजा जंतर-मंतर
प्रदर्शन के दौरान "शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो", "छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो" और "पेपर लीक पर जवाब दो" जैसे नारे लगातार सुनाई दिए। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नीट-यूजी सहित कई राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित किया है। धरने में शामिल युवाओं का कहना था कि वे केवल किसी एक परीक्षा को लेकर नहीं, बल्कि पूरे भर्ती और परीक्षा तंत्र में पारदर्शिता की मांग को लेकर एकजुट हुए हैं।
कॉकरोच मास्क और पोस्टरों के साथ पहुंचे समर्थक
प्रदर्शन में शामिल समर्थक पार्टी की पहचान से जुड़े कॉकरोच मास्क पहनकर पहुंचे। कई युवाओं के हाथों में "मैं हूं कॉकरोच" लिखे पोस्टर दिखाई दिए। वहीं कुछ प्रदर्शनकारी शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा घोटालों के खिलाफ संदेश लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे थे। एक पोस्टर विशेष रूप से चर्चा में रहा, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर के साथ लिखा था- "बेटा, तुमसे न हो पाएगा।"
हिट स्प्रे लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने हटाया
प्रदर्शन के दौरान एक रोचक घटनाक्रम भी देखने को मिला। एक युवक कॉकरोच मारने वाली 'हिट' स्प्रे की बोतल लेकर जंतर-मंतर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक पार्टी के विरोध का प्रतीकात्मक प्रदर्शन करना चाहता था। हालांकि, वहां मौजूद सीजेपी समर्थकों ने उसका विरोध किया और उसे प्रदर्शन स्थल से बाहर कर दिया। कुछ देर के लिए मौके पर हलचल की स्थिति बनी, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
छात्रों के साथ अभिभावक और बुजुर्ग भी पहुंचे
आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इसके अलावा कई अभिभावक और बुजुर्ग भी अपने बच्चों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि परीक्षा प्रणाली में बार-बार सामने आ रही खामियों का असर केवल छात्रों पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार पर पड़ता है।
अभिजीत दीपके के घर बढ़ाई गई सुरक्षा
इस बीच महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आंदोलन के बाद समर्थकों और अन्य लोगों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक पहले उनके निवास पर केवल एक सुरक्षाकर्मी तैनात था, लेकिन अब एक पुलिस अधिकारी समेत करीब 10 पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है।
परीक्षा व्यवस्था को लेकर उठाई आवाज
सीजेपी का कहना है कि यह आंदोलन केवल किसी एक व्यक्ति या पद के खिलाफ नहीं, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर है। पार्टी ने नीट पेपर लीक, सीबीएसई, सीयूईटी और विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई है। जंतर-मंतर पर जारी यह प्रदर्शन फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है, लेकिन छात्रों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!