वीडियो देखिये, नशामुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर प्रदेश में भी चलेगा अभियान: मुख्यमंत्री बोले- नशे पर होगी सख्त कार्रवाई; पुनर्वास की दिशा में भी काम करेगी सरकार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नशामुक्ति अभियान को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में पूरे देश में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2029 तक नशामुक्ति का लक्ष्य तय किया है, जिसमें मध्य प्रदेश भी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। पिछले वर्ष भी 15 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था, वहीं इस वर्ष 15 जुलाई से 30 जुलाई तक दोबारा व्यापक अभियान संचालित किया जाएगा।
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
सीएम मोहन यादव ने कहा कि सभी प्रकार के नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने कहा कि जो लोग जाने-अनजाने नशे की आदत का शिकार हो गए हैं, उन्हें केवल दंडित करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि उन्हें नशे से बाहर निकालकर पुनर्वास की दिशा में भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जाए और युवाओं को नशामुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
पुलिस और संस्थाओं की भूमिका की सराहना
मुख्यमंत्री ने नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही मध्य प्रदेश पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ-साथ प्रदेश में काम कर रही विभिन्न सामाजिक संस्थाएं भी नशा मुक्ति के क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही हैं।
सीएम ने कहा कि सरकार ने जिस तरह नक्सलवाद के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सफलता हासिल की है, उसी तरह अब नशे के खिलाफ भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!