वीडियो देखिये, सेना की फायरिंग रेंज से कॉलोनी रोड पर गिरा बम: महू-पीथमपुर मार्ग पर बड़ा हादसा; धमाके में 2 लोग गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/महू।
महू-पीथमपुर मार्ग स्थित शांति धाम कॉलोनी के पास बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब सेना की फायरिंग रेंज से एक बम कॉलोनी के मार्ग पर आ गिरा। कुछ ही देर बाद हुए जोरदार धमाके में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 9.30 बजे की है।
कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशनगंज थाना क्षेत्र स्थित कॉलोनी के पास सड़क पर अचानक एक संदिग्ध वस्तु गिरी थी। स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही उसमें तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह बम पास स्थित सेना की फायरिंग रेंज से आकर गिरा था।
दो युवक गंभीर रूप से घायल
जानकारी के अनुसार इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महू के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवकों की पहचान कमलेश (पिता शिवनारायण) और सोनू (पिता भेरूलाल सोलंकी) के रूप में हुई है।
शौच के लिए कॉलोनी के पीछे खुले क्षेत्र में गए थे
बताया जाता है कि दोनों युवक सुबह शौच के लिए कॉलोनी के पीछे खुले क्षेत्र में गए थे। लौटते समय उन्हें वहां एक संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जिसके पास जाने पर अचानक विस्फोट हो गया। थाना प्रभारी अमित कुमार के अनुसार यह सेना का एक बम था। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस और सेना मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही किशनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेर लिया। साथ ही सेना के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इलाके में दहशत, सुरक्षा पर सवाल
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। कॉलोनी के पास इस तरह सेना की फायरिंग रेंज से बम गिरना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि अगर यह धमाका भीड़भाड़ वाले समय में होता, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी।
जांच जारी
प्रशासन और सेना दोनों इस बात की जांच कर रहे हैं कि बम फायरिंग रेंज से बाहर कैसे पहुंचा और सुरक्षा में कहां चूक हुई। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित समाचार

मास्टर प्लान रोड निर्माण में बाधक 18 अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

टेलीकॉम कंपनी के कर्मचारी ने की आत्महत्या:सुसाइड नोट में इन पर लगाए प्रताड़ना के आरोप; पिता से मांगी माफी

आखिर कौन ‘मिस्टर इंडिया’ कर रहा ये नियुक्तियांं

फर्जी डॉक्टर सज्जनसिंह पंवार पर क्रिमिनल केस की हुई मांग:जान गंवाने वाली महिला का बेटा मिला कलेक्टर से

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की नगर कार्यकारिणी घोषित:39 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी; इन्हें बनाया उपाध्यक्ष

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तारीख बदली:अब इस दिन होगा; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

पद प्रदर्शन का माध्यम नहीं जिम्मेदारी निभाने का अवसर होता है, खगेंद्र भार्गव:नए कार्यकर्ताओं को सौंपे दायित्व

देखिये वीडियो, होटल में हंगामा:परिवार और पुलिस के साथ पहुंची पत्नी; BSF सब-इंस्पेक्टर पति को महिला के साथ पकड़ा, बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप

रक्षाबंधन ड्यूटी के लिए 40 से ज्यादा पुलिसकर्मी सम्मानित:शक्ति मोबाइल टीमों ने बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर संभाला था मोर्चा

अमका-झमका में गूंजेगी प्रभु श्रीकृष्ण की बांसुरी:लीला, लोक और भक्ति से सजेंगी दो सांझ

ई-स्कूटी की बैटरी में विस्फोट से झुलसी छात्रा:इलाज के दौरान मौत

फ्लाइट से सोना तस्करी नेटवर्क का खुलासा:कस्टम कर्मचारी भी था गिरोह में शामिल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक:3 नए प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालयों को स्वीकृति

गरीबों के खातों से चल रहा था साइबर ठगी का नेटवर्क:17 लाख की साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई के दावों के बीच नगर निगम बना धृतराष्ट्र:मूसाखेड़ी रिंग रोड पर प्राइवेट बसों का कब्जा

NHAI टोल में फर्जीवाड़े पर ED की बड़ी कार्रवाई:14 राज्यों में की छापेमारी; पूर्व विधायक के ठिकानों पर भी दी दबिश

खुलासा फर्स्ट की खबर के बाद नींद से जागा निगम:सिल्वर कॉलोनी से कचरा गायब, हरकत में आया अमला

बड़ा सराफा में आधी रात आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान में लग गई भीषण आग:30 हजार लीटर पानी से दो घंटे में पाया काबू

बुधवारिया हाट हटाने पहुंची निगम की टीम बैरंग लौटी:गरीबों की आजीविका पर संकट देख आगे आए विधायक गोलू शुक्ला, दिए सख्त निर्देश, नहीं हटेगा बाजार

रेडिसन चौराहा फ्लाय ओवर निर्माण के लिए 76.59 करोड़ रुपए मंजूर:आईडीए बोर्ड की बैठक में 177.33 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को दी स्वीकृति
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!