खबर
Top News

देखिए वीडियो: ‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 12:21 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर अनुमति का पेंच फंस गया है।

कांग्रेस द्वारा कार्यक्रम में 50 हजार से अधिक छात्रों के शामिल होने और डेढ़ लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन का दावा किए जाने के बाद पुलिस ने फिलहाल एनओसी देने से इनकार कर दिया है।

पुलिस ने इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) से प्रस्तावित स्थल की क्षमता और संभावित भीड़ को लेकर जानकारी मांगी है।

कांग्रेस पोस्टर और प्रचार में रीजनल पार्क के सामने कार्यक्रम स्थल बता रही है, जबकि स्थल की अंतिम अनुमति अभी बाकी है।

आईडीए ने पुलिस से एनओसी मांगी थी, लेकिन पुलिस ने पहले भीड़ की वास्तविक संख्या और उपलब्ध जगह का आकलन करने को कहा है।

ढाई हेक्टेयर जमीन, भीड़ पर सवाल
पुलिस और आईडीए के स्तर पर हुई चर्चा में सामने आया कि प्रस्तावित स्थल पर करीब ढाई हेक्टेयर जमीन उपलब्ध है।

इसमें बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी जगह रखनी होगी। पुलिस का आकलन है कि उपलब्ध क्षेत्र में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने पर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस ने आईडीए से कहा है कि आयोजकों से लिखित में संभावित भीड़ की संख्या ली जाए और यह स्पष्ट किया जाए कि प्रस्तावित स्थल पर इतनी भीड़ को सुरक्षित रूप से समायोजित किया जा सकता है या नहीं।

आईडीए सीईओ परीक्षित झाड़े ने कहा कि पुलिस की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। इस पर विचार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नेहरू स्टेडियम भी नहीं मिला
कांग्रेस इससे पहले आयोजन के लिए नेहरू स्टेडियम की मांग कर चुकी है। नगर निगम ने हाईकोर्ट के पूर्व आदेश और लंबित न्यायिक प्रक्रिया का हवाला देते हुए स्टेडियम देने से इनकार कर दिया है।

कांग्रेस ने रीजनल पार्क के अलावा जीएससी मैदान और खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी के मैदान का विकल्प भी मांगा है।

पटवारी बोले- अनुमति नहीं मिली तो सड़क पर होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने कहा कि अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में कार्यक्रम सड़क पर होगा और इसे कोई रोक नहीं सकता।

इससे पहले पटवारी ने युवाओं के साथ ‘कॉफी विद जीतू पटवारी’ संवाद भी किया। इसमें पढ़ाई, रोजगार, करियर, स्टार्टअप और सोशल मीडिया जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि युवा केवल डिग्री नहीं, बल्कि रोजगार और अवसर चाहता है और ‘छात्रों की गूंज’ के जरिए उसकी आवाज को बड़े मंच तक पहुंचाया जाएगा।

आयोजन को गैर-राजनीतिक रखने की तैयारी
कांग्रेस की तैयारियों में शामिल नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आयोजन में पार्टी के झंडे और चुनाव चिह्न नहीं लाने को कहा है।

पार्टी का कहना है कि यह कार्यक्रम राहुल गांधी और छात्रों के बीच संवाद के लिए है। आयोजन में युवाओं की भागीदारी पर जोर देते हुए 35 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को शामिल नहीं करने की बात भी कही गई है।

कांग्रेस ने प्रशासन की अनुमति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इंदौर में पूर्व में हुए बड़े आयोजनों का हवाला दिया है। पार्टी नेताओं का तर्क है कि जब बड़े आयोजनों को अनुमति दी जा चुकी है, तो छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए अलग-अलग विभागों की मंजूरी में देरी क्यों हो रही है। फिलहाल कार्यक्रम स्थल और पुलिस एनओसी पर अंतिम निर्णय का इंतजार है।

संबंधित समाचार

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर
Top News

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

34 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

40 minutes ago
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 18 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 18 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 18 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 18 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 19 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 19 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 19 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 19 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 20 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 20 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 20 hours ago
मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

about 20 hours ago
सागर में मौत की बोतल किसने खोली
Top News

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

about 20 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन
Indore

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

about 20 hours ago
लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन
Top News

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

about 21 hours ago
धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा
Top News

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

about 21 hours ago
कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त
Top News

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!