देखिए वीडियो: जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, सागर।
जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद मध्यप्रदेश सरकार ने सागर मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे घटनाक्रम की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
इसके साथ ही सागर संभाग के आईजी के रूप में इरशाद वली और संभागायुक्त के पद पर दिलीप कुमार की नियुक्ति की गई है।
मुख्यमंत्री ने सागर पहुंचकर प्रभावित मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की तथा अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
मौतों के आंकड़े पर स्थिति स्पष्ट नहीं
जहरीली शराब मामले में प्रशासन की ओर से अब तक 15 मौतों की पुष्टि की गई थी, जबकि विभिन्न रिपोर्टों में मृतकों की संख्या इससे अधिक बताई जा रही है।
इसी बीच पुलिस ने अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। ताजा रिपोर्टों के अनुसार 33 आरोपियों में से 16 गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अन्य की तलाश जारी है।
जांच में अवैध शराब बनाने, पैकिंग व सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने नकली शराब तैयार करने में इस्तेमाल सामग्री बरामद की है। कुछ मुख्य आरोपियों पर इनाम घोषित कर उनकी तलाश की जा रही है।
प्रशासनिक लापरवाही भी जांच के दायरे में
न्यायिक जांच में शराबकांड के पूरे घटनाक्रम के साथ अवैध शराब के निर्माण-सप्लाई नेटवर्क और प्रशासनिक लापरवाही की भी पड़ताल होगी। सरकार का उद्देश्य घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
सागर में हुए प्रशासनिक बदलाव के बाद अब पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर है। सरकार ने अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पूर्व सांसद सज्जन सिंह वर्मा का आरोप:वोटर कार्ड महेश्वर में मिलने पर उठाए सवाल; बोले-इंदौर के मतदाता पहचान पत्र वहां कैसे पहुंचे?

मदरसे में बच्चों से मारपीट और उत्पीड़न के आरोप:26 बच्चों का रेस्क्यू; बच्चियों से घरेलू काम कराने और प्रताड़ित करने के आरोप, प्रशासन ने इमारत सील की

इंदौर से सांवलिया जी दर्शन को निकले छह युवक हादसे का शिकार, दो की मौत:धार में कार पेड़ से टकराकर खाई में पलटी, चार घायल; वाहन काटकर निकाले गए सवार

कोचिंग सेंटरों पर नए नियमों का मसौदा जारी:90 दिन में पंजीयन जरूरी; फीस से लेकर शिक्षकों की योग्यता तक की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी

घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील:संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल

छात्राओं को बताया पानी बचाने का महत्व:जल संकट की आहट के बीच अभ्यास मंडल ने शुरू किया जागरूकता अभियान

लॉरेंस के गुर्गे ने इंस्टाग्राम पर दिखाई बहादुरी:उसी डिजिटल सुराग से इंदौर में पकड़ाया प्रांजल

किस लोकेशन से पुलिस कहां पहुंची:कमरे से किसे बरामद किया; पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही क्या हुआ

भाजपा 30 को निकालेगी ‘लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ’ पदयात्रा:महानगर की कामकाजी बैठक संपन्न

एक बेबस पिता, ढहती उम्मीदें और जिंदगी की जंग लड़ता हमारा साथी शेखर मालवीय

लवकुश डबल डेकर ब्रिज के उद्घाटन की तारीख बदली:पहले इस दिन होना था शुभारंभ; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की व्यस्तताओं के चलते बदलाव की चर्चा

ट्रैफिक जाम में रेंगता रहा शहर:कागजों पर दौड़ती रही यातायात पुलिस

वीडियो देखिये, शहर की सड़कों पर संघ का पथ संचलन:मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और बेटे आकाश ने भी मिलाए कदम; इस दिन होगा शताब्दी वर्ष का वृहत एकत्रीकरण

सूखते बोरिंग और तालाब टैंकर के लिए चुकाने पड़ रहे ₹2000 रु.:कहीं चार साल से जलसंकट; कहीं गलियों तक नहीं पहुंच रहे टैंकर, 35 लाख लीटर की टंकी से सप्लाई पर भी उठे सवाल

2400 करोड़ की नर्मदा-माही उद्वहन सिंचाई योजना लोकार्पित:सिंचित रकबा बढ़ाकर किया 40 लाख हेक्टेयर; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

चलो वो बोतल आपको पिला दूं:शराब से 13 मौत पर भड़के जीतू पटवारी

फिर कैसे मिल गया शराब का ठेका:मामला है पौने तीन करोड़ से अधिक की कथित फर्जी बैंक गारंटी का; बैंक ने किस बात से किया इनकार, किस हस्ती का पूर्व ओएसडी और ठेकेदार नामजद

मुख्य आरोपी शरद सातपुते और शशिकांत नन्नौरे को जमानत नही:जिला सत्र न्यायालय ने दूसरी बार आवेदन किया निरस्त

फोटोग्राफर के पास से बोरी में मिला 4 किलो गांजा गिरफ्तार:राजकुमार मिल के पास संदिग्ध हालत में बैठा था आरोपी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर धर दबोचा

पिता खाना लेकर पहुंचे तो बेटे को इस हाल में देखा:पत्नी दो साल की बेटी के साथ गई थी मायके; अब पुलिस कर रही है इस बात की जांच
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!