देखिए वीडियो: मेट्रो के नए रूट का शुभारंभ; सुपर कॉरिडोर-3 से मालवीय नगर तक दौड़ेगी, सेवा सुबह 9 से शाम 7 बजे तक संचालित होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश के इंदौर के मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विजय नगर स्थित ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर से इंदौर मेट्रो की विस्तारित यात्री सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया।
6 सितंबर से गांधी नगर से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन होटल चौराहा) तक करीब 17.5 किमी के रूट पर आम यात्रियों के लिए नियमित मेट्रो सेवा शुरू होगी।
विस्तारित कॉरिडोर पर यात्रियों को हर 15 मिनट में मेट्रो उपलब्ध होगी। दोनों दिशाओं से रोजाना 80 से ज्यादा फेरे लगाए जाएंगे। ट्रेन सेवा सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगी। दोनों छोरों से पहली ट्रेन सुबह 9 बजे और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी।
16 स्टेशनों से होकर गुजरेगी मेट्रो
गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक करीब 17.5 किमी का एलिवेटेड कॉरिडोर है, जिस पर 16 स्टेशन बनाए गए हैं। मेट्रो गांधी नगर से शुरू होकर सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, आईएसबीटी, चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा, हीरा नगर, बापट चौराहा, मेघदूत गार्डन और विजय नगर होते हुए रेडिसन चौराहे तक पहुंचेगी।
फिलहाल गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से में यात्री सेवा संचालित हो रही है। नए हिस्से के शुरू होने के बाद मेट्रो का परिचालन नेटवर्क करीब तीन गुना हो जाएगा।
पूरी तरह एसी ट्रेन, डिजिटल टिकट की सुविधा
मेट्रो ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर CCTV, डिजिटल यात्री सूचना प्रणाली, एस्केलेटर और लिफ्ट जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
दिव्यांग यात्रियों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्री एमपीएमआरसीएल के मोबाइल ऐप के जरिए डिजिटल टिकट ले सकेंगे। टिकट के लिए UPI, QR कोड और अन्य डिजिटल भुगतान माध्यमों की सुविधा रहेगी।
रिटर्न टिकट पर 5%, ग्रुप टिकट पर 10% छूट
यात्रियों को शुरुआती अवधि में प्रमोशनल डिस्काउंट भी मिलेगा। रिटर्न जर्नी टिकट पर 5 प्रतिशत और ग्रुप टिकट पर 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। मोबाइल ऐप के ई-वॉलेट को रिचार्ज करने पर राशि के अनुसार बोनस की सुविधा भी मिलेगी।
2019 में शुरू हुआ था निर्माण, 2025 में मिली पहली यात्री सेवा
इंदौर मेट्रो के शुरुआती कॉरिडोर के निर्माण की नींव 14 सितंबर 2019 को रखी गई थी। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर सितंबर 2023 में पहला ट्रायल रन हुआ।
इसके बाद गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर-3 तक करीब 6.3 किमी हिस्से पर यात्री सेवा का उद्घाटन 31 मई 2025 को किया गया।
गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक पूरे रूट का ट्रायल अक्टूबर 2025 में हुआ था। इसके बाद 27 मार्च 2026 को सीएमआरएस से संचालन की अनुमति मिली।
खजराना और एयरपोर्ट तक भी बढ़ेगा नेटवर्क
इंदौर मेट्रो को आगे खजराना और एयरपोर्ट तक ले जाने की तैयारी जारी है। रेडिसन चौराहे से खजराना चौराहे तक मेट्रो का काम चल रहा है।
वहीं एयरपोर्ट से अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए खुदाई का काम शुरू हो चुका है। खजराना चौराहे के पास से भी अंडरग्राउंड कॉरिडोर के निर्माण की दिशा में काम आगे बढ़ाया जा रहा है।
17.5 किमी का यह विस्तार इंदौर के मेट्रो नेटवर्क के लिए अहम पड़ाव है। इससे शहर के प्रमुख व्यावसायिक और आवासीय इलाकों के बीच तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।
संबंधित समाचार

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन

2600 करोड़ के गरोठ हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:उच्चस्तरीय जांच की जरूरत

श्रीकृष्ण ने सृष्टि का उद्धार करने के लिए ही मानव रूप में जन्म लिया:सीएम हाउस में मनी जन्माष्टमी

राहुल गांधी के दौरे से पहले MP में सियासत गरमाई:पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा पर हमला; बोले- NSUI नेताओं पर दर्ज हो रही झूठी FIR

UN ने बदला दुनिया का नक्शा:अफ्रीका दिखेगा और बड़ा, यूरोप-US होंगे छोटे; भारत पर कितना असर?

कारोबारी को फ्लैट में बंधक बनाया:मुनाफे और करोड़ों के काम का दिया झांसा; चाकू अड़ाकर मोबाइल-टैबलेट छीने

देखिए वीडियो:मेट्रो को लेकर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान; 17 किमी का नया ट्रैक पूरा, बोले- शहर की आवाजाही होगी और आसान

सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी:लश्कर कमांडर यासिर ढेर; पाकिस्तानी नागरिक होने का दावा, कई दिनों से चल रही थी तलाश

जलकांड की जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा:2018 में ही दी दूषित भूजल की चेतावनी; 7 साल तक नहीं बदली पाइपलाइन

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला:इनकी रिटायरमेंट उम्र बढ़ी; इतने राज्यों में लागू होगा आदेश

खातेगांव पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री:महिलाओं को देंगे बड़ी सौगात; बंधवाएंगे राखी

घोटाले में बड़ा सवाल:IAS जांच में कई नाम, पुलिस FIR में सिर्फ 4 आरोपी; कौन रह गया बाहर?

प्रदर्शन में मारपीट केस:आरोपी गिरफ्तार; कोर्ट ने 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा, गिरफ्तारी के बाद प्रदर्शन

हजारों करोड़ के लोन घोटाले का मामला:सुभाष चंद्रा सहित 4 पर CBI ने दर्ज की FIR

करोड़ों की अस्पताल बिल्डिंग अब जमीन से उठने लगी:फाउंडेशन स्लैब का काम शुरू; जल्द खड़े होंगे कॉलम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!