देखिए वीडियो: अकेले युवक ने बदल दी अजनार नदी की तस्वीर; ‘बिट्टू तबाही’ की मुहिम बनी मिसाल, सीएम ने की प्रशंसा
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, भोपाल/ राजगढ़/ब्यावरा।
बदलाव के लिए हमेशा बड़ी टीम, भारी बजट या सरकारी मशीनरी जरूरी नहीं होती। कभी-कभी एक व्यक्ति का संकल्प भी पूरी तस्वीर बदल सकता है।
ब्यावरा के 20 वर्षीय सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘बिट्टू तबाही’ के नाम से जाना जाता है, ने अजनार नदी की सफाई का ऐसा ही बीड़ा उठाया है।
नदी में प्लास्टिक, बोतल और दूसरे कचरे का ढेर देखकर उन्होंने 26 जनवरी से सफाई अभियान शुरू किया। शुरुआत में कुछ दोस्त साथ आए, लेकिन बाद में बिट्टू ने अकेले ही यह जिम्मेदारी संभाल ली। कई हफ्तों और महीनों तक उन्होंने नदी में उतरकर कचरा और गंदगी बाहर निकाली।
जब लोग बोले- ‘एक अकेला क्या कर पाएगा?’
बिट्टू ने नदी की खराब हालत देखकर सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय खुद काम शुरू करने का फैसला किया। शुरुआत में उनके इस प्रयास को लेकर सवाल भी उठे और कुछ लोगों ने उन्हें अजीब तक कहा, लेकिन उन्होंने सफाई अभियान जारी रखा।
उन्होंने अपने स्तर पर खर्च कर सफाई का काम आगे बढ़ाया। नदी के अलग-अलग हिस्सों की पहले और बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद लोगों का ध्यान इस मुहिम की ओर गया।
कचरे से पट गई थी नदी, अब दिखने लगा बदलाव
अजनार नदी के जिस हिस्से में कचरा और प्लास्टिक जमा था, वहां लगातार सफाई के बाद पानी और नदी की सतह में बदलाव नजर आने लगा।
बिट्टू की मुहिम ने सिर्फ नदी की सफाई नहीं की, बल्कि एक बड़ा सवाल भी खड़ा किया है—हम अपने आसपास के जलस्रोतों को गंदा होने से रोकने के लिए क्या कर रहे हैं?
उनके प्रयासों की चर्चा अब ब्यावरा से निकलकर देशभर में हो रही है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा समेत कई लोगों ने भी उनके काम की सराहना की है।
‘जल गंगा संवर्धन’ की भावना से जुड़ी पहल
मध्यप्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और जनभागीदारी पर जोर दिया जा रहा है। अजनार नदी को साफ करने की बिट्टू की पहल इसी सोच को जमीन पर उतारने वाली मिसाल के तौर पर देखी जा सकती है।
लेकिन नदी को साफ करना केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं हो सकती। असली चुनौती यह है कि नदी दोबारा कचरे में न बदले। इसके लिए स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, संस्थानों और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।
मुख्यमंत्री ने अभियान को सराहा
अकेले नदी साफ करने वाले बिट्टू तबाही को मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव में मुख्यमंत्री आवास पर बुलाया और जुनून के साथ अकेले नदी साफ करने की सराहना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिट्टू, आपने सिर्फ अजनार नदी की सफाई नहीं की, बल्कि समाज को यह विश्वास भी दिलाया है कि बदलाव के लिए भीड़ नहीं, एक सच्ची पहल ही काफी होती है।
आपकी इस पहल ने एक बड़ा सवाल हमारे सामने रखा है कि जब एक युवा अकेले नदी बचाने का संकल्प ले सकता है, तो हम सब मिलकर अपने जलस्रोतों को कितना सुंदर और जीवंत बना सकते हैं।
मध्यप्रदेश सरकार के ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का मूल भाव भी यही है - जल स्रोतों का संरक्षण, उनका पुनर्जीवन और जनभागीदारी। आपकी यह पहल इसी भावना की सशक्त मिसाल है।
अब अजनार की यह शुरुआत सिर्फ सुरेन्द्र सिंह चौधरी (Bittu Tabahi)का अभियान नहीं, बल्कि ब्यावरा और मध्यप्रदेश के हर युवा के संकल्प की पहचान बने। आइए, मिलकर जल बचाएं, नदियां बचाएं और आने वाली पीढ़ियों का कल सुरक्षित बनाएं। जल है तो जीवन है, जल बचेगा तो कल बचेगा।
संबंधित समाचार

पत्नी के निधन के बाद बदली जिंदगी की राह:रिटायर्ड बैंक मैनेजर ने संभाली 500 बच्चों की जिम्मेदारी; शिक्षा को बनाया मिशन

करोड़ों के हाईवे की रिटेनिंग वॉल धंसी:टूटे हिस्से को छुपाने सीमेंट-कांक्रीट का ‘सहारा’; निर्माण गुणवत्ता पर सवाल

सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त:21 वाहन चालकों पर हुई FIR; यातायात नियम तोड़ने वालों को चेतावनी

रिसोर्ट में पार्टी पर पुलिस की दबिश:नशे में झूमते मिले 200 युवक-युवतियां; संचालक पर केस दर्ज

नशे में कंटेनर ड्राइवर ने मचाया आतंक:3.7 किमी तक दौड़ाया भारी वाहन; ASI को कुचलने की कोशिश, बैरिकेडिंग कर पकड़ा

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर निगम सख्त:350 आर्किटेक्ट-इंजीनियरों को नोटिस; 7 दिन में मांगी जांच रिपोर्ट

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश:मकान में खेल रहे 11 जुआरी गिरफ्तार; कैश और सामान जब्त

नर्मदा नदी में पेट्रोलिंग के दौरान हादसा:इंजन फेल होने से डूबी मोटर बोट; 8 जवान थे सवार

देखिये वीडियो, मुख्यमंत्री से मिले दृष्टिहीन गायक सुनील लोधी:तंबूरा बजाकर सुनाया भजन; सीएम ने किया सम्मान निधि देने का ऐलान

राहुल गांधी से संवाद के लिए क्यूआर रजिस्ट्रेशन शुरू:कांग्रेस कार्यकर्ता कॉलेज; कोचिंग और घर-घर पहुंचकर युवाओं का कर रहे पंजीयन

म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा:4 आरोपी गिरफ्तार; साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए खुलवाया था खाता

कोकीन तस्करी का नेटवर्क:युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार; दोनों बिना वीजा रह रहे थे

भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला; दोनों की मौके पर मौत

शिक्षकों को बड़ी राहत:TET परीक्षा के आवेदन की तारीख बढ़ी; अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

देखिए वीडियो:अस्पताल के NICU में लगी आग; 9 नवजात थे भर्ती, स्टाफ ने ट्रॉली खींचकर बच्चों को निकाला

मुख्यमंत्री के परिचित से लूट:बाइक सवार बदमाश महंगा फोन छीनकर हुए फरार; 10 थानों की पुलिस तलाश में जुटी

‘बिजली काट देंगे’ का डर दिखाकर बुजुर्ग को फंसाया:बैंक खाते और क्रेडिट कार्ड से उड़ाए लाखों रुपए

धनकुबेर निकला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर:आय से 200 गुना ज्यादा मिली संपत्ति; बैंक खाते और लॉकर की जांच जारी

देखिए वीडियो:महिला के पास पहुंचा युवक; इरादा भांप गया स्ट्रीट डॉग, झपटकर बचाई इज्जत

जन्माष्टमी की खुशियां मातम में बदली:कुएं में गिरी बेटी को बचाने कूदे पिता की भी मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!