देखिये वीडियो में दर्दनाक हादसा: स्कॉर्पियो से कुचलने पर मासूम की मौत; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट,भोपाल।
राजधानी भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक स्कॉर्पियो वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।
20 फीट तक वाहन के नीचे घिसटती रही बच्ची
हादसा बैरसिया थाना क्षेत्र के ललरिया गांव में रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बच्ची वाहन के नीचे फंस गई और करीब 20 फीट तक घिसटती रही। इसके बाद स्कॉर्पियो का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया।
गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची के लिवर में इंटरनल ब्लीडिंग सहित कई गंभीर चोटें आई थीं।
चॉकलेट लेने गई थी मासूम
मृत बच्ची की पहचान जूना खान (3) के रूप में हुई है। उसके पिता सोहेल खान सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं, जबकि उसकी मां भी शासकीय विद्यालय में शिक्षिका हैं।
रविवार होने के कारण पूरा परिवार ललरिया गांव स्थित ननिहाल आया हुआ था। दोपहर में जूना के नाना उसे और परिवार की दो अन्य बच्चियों को पास की दुकान से चॉकलेट और बिस्किट दिलाने लेकर गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।
पुलिस कर रही जांच
बैरसिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन चालक से पूछताछ कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या अन्य कोई वजह थी। इस हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है। मासूम की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!