सिंगापुर सुपर सिटी में सक्रिय कचरा गैंग: बोरिंग का वायर चुराती महिला चढ़ी रहवासियों के हत्थे
KHULASA FIRST
संवाददाता

पकड़ने पर दी धमकी-‘कल ही थाने से छूटी हैं’
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लसूड़िया थाना क्षेत्र की सिंगापुर सुपर सिटी कॉलोनी में कई दिनों से सक्रिय चोरी करने वाली कथित ‘कचरा गैंग’ को रहवासियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। लिखित शिकायत की है। रहवासी लंबे समय से हो रही चोरी से परेशान थे।
सिंगापुर सुपर सिटी (के-ई 43) ज्ञानशिला टाउनशिप के समीप के रहवासियों ने एक कथित महिला गैंग को पकड़ा। उनका आरोप है कुछ दिनों से 10-15 लोगों की गैंग कॉलोनी में घूमकर घरों के बाहर रखा सामान चोरी कर रही थी। के-ई 42 निवासी के यहां से बैटरी चोरी हुई थी।
इसके अलावा गाड़ियों के बाहर रखे सामान से छेड़छाड़, साइकिल चोरी और अन्य सामान गायब होने की घटनाएं भी सामने आईं। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे फिर कुछ महिलाएं कॉलोनी में आईं और बोरिंग का वायर खींचकर तोड़ दिया और पोटली में भरकर भागने लगीं।
इसी दौरान कॉलोनी की एक महिला ने संदिग्ध गतिविधि देखकर शोर मचाया, लेकिन आरोपी मौके से भाग गईं। बाद में पता चला कि उसी दौरान एक अन्य घर से बड़ा तपेला भी चोरी हो गया। रहवासियों ने आसपास तलाश कर एक महिला को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान उसने धमकी दी कल ही थाने से छूटी हैं, हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। साथ ही अपने अन्य साथियों को बुलाने की धमकी भी दी। रहवासियों ने उसे पुलिस के हवाले किया और लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।
गश्त बढ़ाने की मांग
रहवासी विजय ओझा का कहना है कॉलोनी में लगातार चोरी हो रही हैं, जिससे लोगों में डर है। उन्होंने पुलिस से नियमित गश्त और गैंग के अन्य सदस्यों को भी पकड़ने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!