शहर में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई की चेतावनी: थाना प्रभारी की कोचिंग संचालकों और विद्यार्थियों से अपील; इस चौराहे पर जमा हुए लोग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने नीट परीक्षा के विरोध में भंवरकुआं चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर कोचिंग संचालकों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस के अनुसार यह प्रदर्शन बिना अनुमति के आयोजित किया जा रहा है और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इसे अवैधानिक माना जा रहा है।
थाना प्रभारी ने खुलासा फर्स्ट से बातचीत करते हुए कहा कि छात्र इंदौर पढ़ने आए हैं और उन्हें अपने करियर और पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिये। उन्होंने कहा कि यदि प्रदर्शन के कारण जाम लगता है, यातायात बाधित होता है या एंबुलेंस आदि फंसती हैं तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार सभी कोचिंग संचालकों से अनुरोध किया है कि वे अपनी-अपनी कोचिंग में उपस्थित विद्यार्थियों को इस संबंध में जानकारी दें और उन्हें समझाएं कि वे किसी भी ऐसे प्रदर्शन में शामिल न हों, जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित हो।
पुलिस द्वारा प्रदर्शन में शामिल लोगों की लगातार वीडियोग्राफी कराई जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर प्रदर्शन में शामिल व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जा सकते हैं।
पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी पढ़ाई और भविष्य को ध्यान में रखते हुए किसी भी ऐसे आयोजन का हिस्सा न बनें, जिससे उनका समय और करियर प्रभावित हो। पुलिस के अनुसार बड़ी संख्या में विद्यार्थी बाहर से आकर शहर में पढ़ाई कर रहे हैं और किसी भी विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति में उनका स्वयं का नुकसान हो सकता है।
भंवरकुआं चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा आम विद्यार्थियों को भी लगातार समझाइश दी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदर्शन के कारण यातायात बाधित होता है, जाम की स्थिति बनती है या आम नागरिकों के आवागमन में परेशानी आती है, तो ऐसी स्थिति में भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने विद्यार्थियों और कोचिंग संस्थानों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!