81 कदम चलो, बालाजी के दर्शन होंगे: अंधविश्वास के सहारे महिला का मंगलसूत्र लूटा; हैरान करने वाली वारदात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर में अंधविश्वास के नाम पर ठगी और लूट की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। अफीम गोदाम रोड स्थित जनपद पंचायत के सामने बदमाशों ने 60 वर्षीय महिला को झांसे में लेकर करीब ढाई तोले का मंगलसूत्र लूट लिया और फरार हो गए।
मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं
पीड़िता पद्मावती चौहान (60) पत्नी रसिख बिहारी चौहान शुक्रवार को अमलेश्वर महादेव मंदिर से पूजा कर घर लौट रही थीं। इसी दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें रोककर डॉक्टर शीतल शर्मा का पता पूछा।
“आप भाग्यशाली हैं” कहकर बनाया शिकार
महिला के मना करने पर आरोपी ने पानी मांगा। तभी उसके साथी ने कहा कि वह महिला के हाथों से ही पानी पिएगा क्योंकि वह “भाग्यशाली” हैं। इसके बाद दोनों ने महिला को उसकी समस्याओं और भाग्य रेखा के नाम पर उलझाना शुरू कर दिया।
परिवार की जानकारी ली
बातों-बातों में आरोपियों ने महिला से उसके परिवार की जानकारी ली और फिर वही बातें दोहराकर उसे चमत्कार का भरोसा दिलाया। इससे महिला पूरी तरह उनके झांसे में आ गई।
‘81 कदम’ का झांसा और लूट
आरोपियों ने अपने साथी को 81 कदम चलवाकर “बालाजी के दर्शन” होने का नाटक किया। फिर महिला से भी 81 कदम चलने और 11 बार “ओम” का जाप करने को कहा।
परेशानी गले में पहने मंगलसूत्र के कारण
इसके बाद कहा गया कि उसकी परेशानी गले में पहने मंगलसूत्र के कारण है। महिला ने भरोसे में आकर मंगलसूत्र उतारकर पूजा के लोटे में रख दिया। आरोपियों ने उसे बिना पीछे देखे 81 कदम आगे चलने को कहा। जैसे ही महिला आगे बढ़ी, दो बाइक सवार आरोपी पहुंचे और लोटा लेकर चारों फरार हो गए। पीछे मुड़कर देखने पर महिला को ठगी का एहसास हुआ।
पुलिस जांच में जुटी
घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अजनबियों की धार्मिक या चमत्कार से जुड़ी बातों में न आएं और किसी भी स्थिति में अपनी कीमती वस्तु किसी को न सौंपें।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!