वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: युवक ने थाने को उड़ाने की दी धमकी; पुलिस को खुली चुनौती
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मंदसौर जिले के भानपुरा से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पुलिस को खुली चुनौती देते हुए थाने को उड़ाने की धमकी देता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने की होड़
सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहने की होड़ में लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका एक गंभीर उदाहरण मंदसौर जिले के भानपुरा में सामने आया है। यहां एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पुलिस के खिलाफ आक्रामक भाषा का इस्तेमाल करते हुए भानपुरा थाने को हवा में उड़ाने की धमकी दे रहा है।
किसी पुलिसकर्मी से फोन पर बात करता दिखाई दे रहा
वायरल वीडियो में युवक किसी पुलिसकर्मी से फोन पर बात करता दिखाई दे रहा है। बातचीत के दौरान वह बेहद आक्रोशित नजर आता है और अपशब्दों का प्रयोग करते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। युवक एक युवती की मौत के मामले को लेकर नाराजगी जता रहा है और आरोप लगा रहा है कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है।
थाना हवा में उड़ता नजर आएगा
वीडियो में युवक को यह कहते सुना जा सकता है कि यदि 10 तारीख तक मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो भानपुरा थाना “हवा में उड़ता नजर आएगा”। इतना ही नहीं, उसने एके-47 का जिक्र करते हुए गोलीबारी की धमकी भी दी और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
युवक का यह भी दावा
युवक का दावा है कि यदि यह मामला किसी प्रभावशाली व्यक्ति या अन्य समुदाय से जुड़ा होता, तो पुलिस अब तक कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी होती। वीडियो में उसने अपनी पहचान सुरेंद्र मीणा, निवासी कैलाशपुर के रूप में बताई है।
गंभीरता से लिया जा रहा मामला
वीडियो के वायरल होने के बाद मामला गंभीर हो गया है। इस तरह की धमकी न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि समाज में भय का माहौल भी बना सकती है। अब पुलिस इस वीडियो की जांच कर रही है और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

बच्चों की मौतों पर बड़ा खुलासा:एक बीमारी नहीं; कई संक्रमणों ने मिलकर बिगाड़ी हालत, केंद्रीय टीम की जांच में सामने आई जटिल स्थिति

इंस्टाग्राम पर बच्चों की अश्लील सामग्री का नेटवर्क:पेड विज्ञापनों से टेलीग्राम तक पहुंच रहे थे यूजर्स; एनएचआरसी ने मेटा को भेजा नोटिस

5 मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिरी:एक की मौत; 3 गंभीर घायल, हादसे के वक्त हॉस्टल के कमरों में थे छात्र, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

‘छात्रों की गूंज’ पर घमासान:कलेक्टर से मिले कांग्रेसी; तीन मैदानों में से एक की मांगी अनुमति, चौकसे बोले- सरकार को राहुल के नाम का फोबिया

स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बाइक सहित 26 लाख का मशरूका जब्त; सप्लायर भी पकड़ाया

दुनिया के नए नक्शे पर भारत की दो टूक:जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत पूरा क्षेत्र आधिकारिक नक्शे के मुताबिक दिखे; सीमाओं से समझौता नहीं

जहरीली शराब कांड मामले में बड़ा एक्शन:आबकारी विभाग के 3 अफसर सस्पेंड; मुख्यमंत्री ने कहा- दोषियों को बख्शेंगे नहीं

सड़क किनारे खड़े आयशर से 500 पेटी अवैध शराब जब्त:अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का शक

अवैध शराब पर पुलिस की दबिश:कार के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे पाव; लाखों का माल जब्त

रेलवे स्टेशन से फरार सजायाफ्ता बंदी 26 साल बाद गिरफ्तार:गांव के पास जंगल में छिपा था

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!