महाकाल दर्शन करने आई महिला की निजता से खिलवाड़: कर्मचारी पर चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल मंदिर के समीप स्थित माधव सेवा न्यास के भक्त निवास की डॉरमेट्री में दिल्ली से आई महिला श्रद्धालु की निजता से जुड़े मामले में एक कर्मचारी पर चोरी-छिपे मोबाइल से वीडियो बनाने का आरोप लगा है।
कर्मचारी से की जा रही पूछताछ
महिला की शिकायत के बाद महाकाल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित कर्मचारी से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
वीडियो बनाने की कोशिश की
जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली से अपने परिजनों के साथ महाकाल दर्शन करने आई महिला माधव सेवा न्यास के भक्त निवास की डॉरमेट्री में ठहरी थी।
आरोप है कि रात करीब 8 बजे जब महिला बाथरूम में गई, तब वहां के कर्मचारी अनिरुद्ध ने मोबाइल से छिपकर उनका वीडियो बनाने की कोशिश की।
महिला को इसकी आशंका हुई तो उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाया। इसके बाद कर्मचारी वहां से चला गया और मोबाइल में बनाया गया वीडियो डिलीट कर दिया।
घटना के बाद महिला महाकाल थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच, कर्मचारी से पूछताछ
मामले में महाकाल थाना पुलिस ने कर्मचारी अनिरुद्ध से पूछताछ की है।
पुलिस डॉरमेट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि माधव सेवा न्यास में ठहरी महिला श्रद्धालु ने कर्मचारी पर वीडियो बनाने की आशंका जताई है।
युवक से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज देखकर जांच की जा रही है।
न्यास अध्यक्ष बोले- मामला गंभीर है
माधव सेवा न्यास भक्त निवास के अध्यक्ष बलराज भट्ट ने बताया कि वह फिलहाल बाहर हैं। उन्हें विवाद और मारपीट की जानकारी मिली है।
उन्होंने कहा कि यदि महिला के साथ ऐसी कोई घटना हुई है, तो यह गंभीर मामला है और वह इसकी जानकारी लेंगे।
धार्मिक नगरी उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।
ऐसे में उनके ठहरने के स्थानों पर सुरक्षा और निजता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।
संबंधित समाचार

आबकारी विभाग से करोड़ों की ठगी:बैंक गारंटी के नाम पर थमाए फर्जी दस्तावेज; लाइसेंसधारी पर FIR

आसाराम को सीने में दर्द:पंचकर्म कराने अस्पताल नहीं पहुंचे; उज्जैन आश्रम में कर रहे आराम

फिरोज खान के ठिकानों पर लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद अनेक सवाल:यह है सबसे चर्चित मामला; 'खुलासा फर्स्ट' ने किया था खुलासा, अब संभागायुक्त से तहसीलदार तक के आदेश जांच के घेरे में, लगातार हो रहे हैं चौंकाने वाले खुलासे

विवांता आधुनिक सुविधाओं और शानदार आतिथ्य का नया केंद्र:मालवा के जायके से लेकर रूफटॉप डाइनिंग तक; मेहमानों को मिलेगा खास अनुभव

अहिल्या नगरी में आरएसएस का महाकुंभ:इंदौर में संघ का महामंथन; नशे की लत, डिजिटल कंटेंट और वैश्विक चुनौतियों पर तय होगी नई दिशा

प्रधान आरक्षक चालक के ठिकानों पर सर्च के बाद जांच जारी:अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति का पता चला

दिग्गज अभिनेता के घर और गायक के कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:मेयर को मिला ई-मेल; पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

परमार्थ, परहित और परोपकार की त्रिवेणी थे संदीप चौधरी:बागली विधायक मुरली भंवरा बोले- धर्म, संस्कृति और साधु-संतों की सेवा में सदैव अग्रणी रहते थे

निगरानीशुदा बदमाश ने चौकीदार को पीटा:एमजी रोड थाना क्षेत्र के आरोपी को जिलाबदर करने की तैयारी

भाजपा विधायक पर भारी पड़े थाना प्रभारी:14 टीआई इधर से उधर; एरोड्रम थाने से हटाए जाने के बाद मिला चंदन नगर जैसा बड़ा थाना

कार्बाइड गन और अवैध पटाखों पर प्रतिबंध:कलेक्टर शिवम वर्मा ने जारी किया आदेश; 18 दिसंबर तक लागू रहेगा आदेश

युवक-युवती के शव मिलने से फैली सनसनी:पेड़ पर फंदे से लटके मिले; एक ही परिवार के बताए जा रहे दोनों

सात दिन में तीन स्थायी वारंटियों को दबोचा:लूट का आरोपी भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर पहुंची राष्ट्रीय बाइक रैली:14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स शामिल; इंदौर पुलिस ने भी दिया ‘Fight Against Drugs’ का संदेश

दिन में रेकी, रात में ताले तोड़कर चोरी:पुलिस ने पकड़ी नकबजन गैंग; 5 हजार का इनामी नकबजन गिरफ्तार

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर:कलेक्टर ने सांदीपनि अहिल्याश्रम कन्या विद्यालय का किया निरीक्षण

इंदौर में संभावित जल संकट को लेकर भाजपा पार्षद की पहल:घर-घर पहुंचकर लोगों से की पानी बचाने की अपील

कुएं में मिले तीन मासूमों के शव:बलि दिए जाने की आशंका; विसरा रिपोर्ट का इंतजार

वीडियो देखिये, रक्षित चौकड़े हत्याकांड को लेकर समाज में आक्रोश:आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग; अखिल भारतीय श्री बलाई महासंघ के नेतृत्व में समाजजन पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे

प्रदेश बनेगा केमिकल उद्योग का हब, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:मुंबई में एमपी केम-2026 में बताई सरकार की उपलब्धियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!