खबर
Top News

मारपीट का वीडियो आया सामने: विधायक के करीबी घेरे में; डैशकैम फुटेज पुलिस को सौंपा, हत्या के प्रयास का केस दर्ज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 जून 2026, 4:16 pm
शेयर करें:
मारपीट का वीडियो आया सामने

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विधानसभा क्रमांक-4 में भाजपा विधायक मालिनी गौड़ के करीबी माने जाने वाले वीरेंद्र शेंडगे और उनके साथियों पर मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। मामले में फरियादी पक्ष ने घटना की कथित डैशबोर्ड कैमरा (डैशकैम) रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है।

अफरा-तफरी का दृश्य रिकॉर्ड
दावा किया जा रहा है कि वीडियो में मारपीट, हंगामा और महिलाओं-बच्चों के बीच अफरा-तफरी का दृश्य रिकॉर्ड हुआ है। पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से सवाल उठ रहे हैं।

रिकॉर्ड हुआ विवाद
फरियादी महिला जयानी आगर ने अन्नपूर्णा थाना पुलिस को अपने देवर सूजल आगर की कार में लगे डैशबोर्ड कैमरे की रिकॉर्डिंग सौंपी है। बताया गया कि यह फुटेज घटना वाली रात करीब 11:54 बजे की है। फरियादी पक्ष का दावा है कि रिकॉर्डिंग में वीरेंद्र शेंडगे और उनके समर्थक मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिलाएं बचाव करती नजर आती हैं, जबकि बच्चे रोते हुए सुनाई देते हैं।

कई लोगों ने मिलकर की मारपीट
जयानी आगर ने पुलिस को बताया कि वीडियो में वीरेंद्र शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे समेत कई लोग दिखाई दे रहे हैं। शिकायत के अनुसार मारपीट में उनके पति सुयश आगर गंभीर रूप से घायल हुए और उनके कान का पर्दा फट गया।

संघ से जुड़े पदाधिकारी के साथ भी कथित रूप से मारपीट
वहीं संघ से जुड़े पदाधिकारी चेतन पाटिल के साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। अन्य लोगों को बेल्ट से पीटे जाने का आरोप भी लगाया गया है। बताया जा रहा है कि रिकॉर्डिंग में कुछ लोग पुलिस को फोन कर शिकायत करने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं।

घर में घुसकर हमला करने का आरोप
फरियादी के मुताबिक सड़क पर हुए विवाद के बाद आरोपियों का समूह देर रात उनके घर पहुंचा। शिकायत में कहा गया है कि रात करीब 12 से 12:30 बजे के बीच वीरेंद्र शेंडगे, शानू दिघे, मनीष ईमोलिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चित्तौड़ा, गिरीश शेंडगे और अन्य लोग घर में घुस आए और मारपीट की। महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान चाकू से हमला करने की कोशिश की गई। साथ ही पिस्टल निकालकर डराने-धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में केस
पुलिस ने शिकायत के आधार पर रविवार शाम मामला दर्ज किया था। एफआईआर में वीरेंद्र शेंडगे, गिरीश शेंडगे, शानू उर्फ सौरभ दिघे, मनीष ईमोलिया, प्रशांत सोनी, प्रणय चित्तौड़ा, अमित कोकाटे को नामजद आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, जबरन घर में घुसने, धमकी देने और संगठित अपराध से जुड़ी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी नहीं होने पर उठे सवाल
मामले में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसे लेकर फरियादी पक्ष और स्थानीय राजनीतिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं। विरोधियों का आरोप है कि राजनीतिक प्रभाव के चलते कार्रवाई धीमी है, जबकि पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

विधायक मालिनी गौड़ की चुप्पी पर भी चर्चा
मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। विपक्षी पक्ष और कुछ स्थानीय कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं कि जब पहले ऐसे मामलों में विधायक मालिनी गौड़ खुलकर कार्रवाई की मांग करती थीं, तो इस मामले में अब तक उनकी ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई। हालांकि विधायक की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

पार्टी और संघ में भी चर्चा
जानकारी के अनुसार भाजपा संगठन ने वीरेंद्र शेंडगे को विधानसभा प्रभारी पद से हटाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। हालांकि देर रात तक उनके जवाब की जानकारी सामने नहीं आई थी। उधर, संघ से जुड़े पदाधिकारियों के साथ कथित मारपीट के आरोपों को लेकर संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस डैशकैम फुटेज, शिकायत और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी
Top News

मठ के एक पते से 40 पासपोर्ट जारी:बांग्लादेशी नागरिकों को भारतीय बनाने वाले गिरोह का खुलासा

10 minutes ago
थाली में कीड़े कमरों में चूहे
Top News

थाली में कीड़े कमरों में चूहे:सेज यूनिवर्सिटी हॉस्टल की बदइंतजामी पर चार घंटे आंदोलन

14 minutes ago
एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज
Top News

एडिशनल डीसीपी को दिया धक्का 14 नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज:रिमूवल कार्रवाई के विरोध में हंगामा

24 minutes ago
विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री
Top News

विवाद में फायर ब्रांड नेता की एंट्री:सीएम डाॅ. मोहन यादव को लिखा पत्र; मंदिर को बचाते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाने का सुझाया रास्ता

24 minutes ago
मुक्तिधामों में बदहाली
Top News

मुक्तिधामों में बदहाली:अफसरों की शह पर चल रही अवैध वसूली

34 minutes ago
अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा
Top News

अब 225 करोड़ से बदलेगा बैगा बहुल 100 गांवों का चेहरा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवारों को दी 2-2 लाख की मदद

35 minutes ago
मुक्ति की राह खुली
Top News

मुक्ति की राह खुली:6000 से ज्यादा प्लॉटधारकों का फूटा गुस्सा; सैकड़ों लोग आईडीए कार्यालय पहुंचे; CEO ने लिखित आश्वासन दिया-अक्टूबर के दूसरे सप्ताह या उससे पहले बैठक

40 minutes ago
छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’
Top News

छात्राओं ने पूछा आखिर सरकार क्यों रोक रही है ‘छात्रों की गूंज’:भंवरकुआं क्षेत्र में विद्यार्थियों के बीच पहुंची कांग्रेस की महिला नेत्रियां

about 1 hour ago
250 परिवारों के आशियाने दांव पर
Top News

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

about 1 hour ago
सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी
Top News

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

about 1 hour ago
कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला
Top News

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

about 1 hour ago
निगम अफसरों की करतूत
Top News

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

about 1 hour ago
जहरीली शराबकांड
Top News

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

about 1 hour ago
पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार
Top News

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

about 1 hour ago
जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी
Top News

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

about 1 hour ago
टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति
Top News

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

about 1 hour ago
मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई
Top News

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

about 2 hours ago
एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी
Top News

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

about 2 hours ago
ट्रक से गांजा तस्करी
Top News

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!