कथित नशे में वाहन चलाते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल: नशामुक्ति अभियान के बीच खाकी पर सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

शहरभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
वीडियो ने पुलिस की चेकिंग व्यवस्था पर उठाए सवाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नशामुक्ति के आह्वान के बीच इंदौर पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर वाहनों की जांच की जा रही है।
ब्रिथ एनालाइजर के माध्यम से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच कर चालानी कार्रवाई की जा रही है, वहीं नियमों के उल्लंघन पर वाहन जब्त करने जैसी कार्रवाई भी की जा रही है, लेकिन इसी बीच एरोड्रम क्षेत्र से सामने आए एक वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते हुए असंतुलित नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि संबंधित पुलिसकर्मी नशे की हालत में वाहन चला रहा था। हालांकि, उसकी नशे की स्थिति की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
सुपर कॉरिडोर चौराहे से एयरपोर्ट थाना क्षेत्र तक जाने का दावा- वीडियो बनाने वाले ने नाम का खुलासा नहीं करने की शर्त पर बताया कि वे रात में परिवार के साथ घर लौट रहे थे।
इसी दौरान सुपर कॉरिडोर चौराहे पर उन्हें एक पुलिसकर्मी दोपहिया वाहन चलाते हुए दिखाई दिया। परिवार के अनुसार, पुलिसकर्मी की हालत देखकर ऐसा लग रहा था कि वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है।
सड़क पर पैदल चलने वाले लोगों से भी टकराते हुए जा रहा था, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती थी। परिवार का दावा है कि संबंधित पुलिसकर्मी बिजासन मंदिर और एयरपोर्ट क्षेत्र से होते हुए एरोड्रम थाना परिसर के सामने से निकला।
वीडियो में दिखाई देने वाली स्थिति को लेकर परिवार ने सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की सुरक्षा पर चिंता जताई है। हालांकि, पुलिसकर्मी की पहचान, घटना का समय और उसकी वास्तविक स्थिति की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच से ही हो सकेगी।
…तो पुलिसकर्मी की जांच कौन करेगा?
इस घटनाक्रम ने पुलिस की चेकिंग व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण सवाल खड़े किए हैं। जब शहरभर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच के लिए अभियान चलाया जा रहा है, तब कथित तौर पर असंतुलित तरीके से वाहन चलाते दिखाई दिए पुलिसकर्मी की जांच हुई या नहीं?
क्या संबंधित पुलिसकर्मी का ब्रिथ एनालाइजर टेस्ट कराया गया? क्या विभाग ने वीडियो के आधार पर कोई संज्ञान लिया है? नशे की हालत में वाहन चलाना सड़क पर चल रहे चालक के साथ-साथ दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है।
ऐसे में कानून लागू कराने वाले विभाग के किसी कर्मचारी पर इस तरह का आरोप सामने आने पर निष्पक्ष जांच जरूरी है।
संबंधित समाचार

रिजॉर्ट में लगी भीषण आग:10 लोगों की मौत; इनमें एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल

संगठन, साहस और न्याय के पक्ष में निर्णायक संकल्प

MP में यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके:लोगों में दहशत का माहौल; घरों से बाहर निकले

भक्तों ने उत्साह से ग्रहण की महाप्रसादी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

यशवंत क्लब के मास्टर प्लान पर बढ़ रहा विवाद:प्रबंध समिति के सदस्यों ने उठाए सवाल

वीडियो देखिये, नाबालिग से मारपीट के मामले में एडिशनल डीसीपी ने क्या कहा:भाजपा मंडल अध्यक्ष पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने की कार्रवाई; गरबा पंडाल में धक्का-मुक्की का वीडियो हुआ था वायरल

वीडियो देखिये, पुलिस थाने पर गहमागहमी का माहौल:भाजपा नेताओं ने पहले बनाया दबाव; ऐसे दर्ज किया पुलिस ने केस, विधायक ने भी कही ये बात

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को जमानत:शांति भंग करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई:'देसी मसाला' का पंजीयन निलंबित

40 प्रतिशत खेत खाली रहने का अनुमान लगाया:गेहूं का रकबा 52 हजार हेक्टेयर होगा कम

MBBS छात्रों को NMC ने दी बड़ी राहत:फर्स्ट ईयर परीक्षा के लिए अब मिलेंगे इतने मौके

आधी रात में घर में लगी भीषण आग:थाना प्रभारी की तत्परता से बचा परिवार

वीडियो देखिये, भाजपा नेता का नाबालिग से कथित दुर्व्यवहार का मामला नए मोड़ पर:अनेक धाराओं में केस दर्ज होने की सूचना; इस थाने पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा

भटकती बुजुर्ग महिला के लिए देवदूत बने सूबेदार:खुद दिया ऑटो का किराया

गरबे में गड़बड़ी की तो खैर नहीं:3 बदमाशों पर कार्रवाई

गज कुंडी में बारूद भरते समय धमाका:दो नाबालिग झुलसे; प्रतिबंध के बावजूद इस्तेमाल पर उठ रहे सवाल

वीडियो देखिये, कैसे नाराज होकर मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात किए बिना चल दिए:50 से ज्यादा माइक सामने आए तो हुए असहज; रेसीडेंसी कोठी में कवरेज के दौरान अव्यवस्था

खटारा यात्री बस को बना दिया पार्सल ढोने वाला ट्रक:एसीपी ने वीडियो बनाकर पकड़ी मनमानी

वीडियो देखिये, दिग्विजय सिंह के बयान को गलत संदर्भ में पेश करना उचित नहीं:कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बोले- हास्य-विनोद को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जिला-कोर्ट से ड्रग्स के साथ युवक पकड़ाया; डिलीवरी देने का कर रहा था इंतजार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!