फांसी लगाने से पहले बनाया वीडियो: इनको ठहराया जिम्मेदार; लिव-इन रिलेशनशिप में रहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के नंदानगर इलाके में एक 25 वर्षीय ड्राइवर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका समेत पांच लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। वीडियो उसने अपने भाई को भी भेजा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
उज्जैन का रहने वाला था ड्राइवर
परदेशीपुरा थाना पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान लविश लश्करी (25) पुत्र मोहनलाल लश्करी के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उज्जैन का निवासी था और इंदौर में नंदानगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर ड्राइवर का काम करता था।
खंडवा निवासी युवती से संबंध
परिजन के मुताबिक लविश का खंडवा निवासी एक युवती से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध था। वीडियो में उसने दावा किया है कि वह करीब डेढ़ साल तक युवती के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहा था। कुछ समय पहले युवती के परिजन को दोनों के संबंधों की जानकारी लग गई, जिसके बाद वे युवती को अपने साथ ले गए और उसका मोबाइल भी अपने पास रख लिया।
वीडियो में लगाए गंभीर आरोप
मृतक ने वीडियो में कहा कि वह लंबे समय से युवती से संपर्क नहीं कर पा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था। उसने अपनी प्रेमिका, उसकी बहन, भाई और अन्य लोगों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने वीडियो को जब्त कर लिया है और उसकी जांच की जा रही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
निजी कर्मचारी ने भी की आत्महत्या
इधर, द्वारकापुरी क्षेत्र के अहीरखेड़ी में रहने वाले करण बलाई (28) ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि उसकी कुछ समय पहले शादी हुई थी, लेकिन पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसी बात को लेकर वह काफी समय से तनाव में था। गुरुवार शाम काम से लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। देर शाम उसके पिता ने उसे फंदे पर लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी।
हम्माल ने उठाया आत्मघाती कदम
एक अन्य मामले में आजाद नगर क्षेत्र के निवासी कन्हैया जायसवाल (40) ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह हम्माली का काम करता था और चार बच्चों का पिता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। देर रात उसकी पत्नी ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस कर रही जांच
तीनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सुसाइड वीडियो, मोबाइल रिकॉर्ड और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विशेष रूप से लविश लश्करी मामले में वीडियो में लगाए गए आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

मूंग उपार्जन में लाखों के फर्जीवाड़े का खुलासा:3 हजार में खरीदी मूंग समर्थन मूल्य पर बेची; EOW ने दर्ज की FIR

सागर में मौत की बोतल किसने खोली

‘छात्रों की गूंज’ के लिए 1 लाख रजिस्ट्रेशन:कांग्रेसियों ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न; 19 सितंबर को आएंगे राहुल गांधी

लापरवाही पर दो स्वच्छता निरीक्षकों और दो दरोगाओं का कटा दिया वेतन:निगम आयुक्त ने किया मास्टर प्लान की आरई-2 सड़क का निरीक्षण

धारा 16 में स्वीकृत कॉलोनी पर प्रशासन उलझा:TCP के पत्र से कॉलोनाइजर को मिली राहत

कान्ह नदी किनारे बरसों पुराना अवैध निर्माण ध्वस्त:34 मकान और कारखाने जमींदोज

स्क्रीन पर दिखाया जाता था लाखों का मुनाफा और जेब कर देते थे खाली:दो मास्टरमाइंड समेत पूरा नेटवर्क गिरफ्त में; 31 मोबाइल, 7 आईफोन, 18 कंप्यूटर सहित भारी मात्रा में उपकरण जब्त

कारोबारी के ठिकानों पर ED का छापा:घर से लेकर फैक्ट्री तक पहुंची टीमें; करोड़ों के लोन मामले में दी दबिश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!