कमिश्नर की चौखट पर पीड़ित: ठगोरे गौरव के खिलाफ हुए एकजुट
KHULASA FIRST
संवाददाता

• जनसुनवाई में दस्तावेजों का पुलिंदा लेकर पहुंचे
• लगाई गिरफ्तारी और रकम वापसी की गुहार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जैसे-जैसे कथित प्रॉपर्टी ब्रोकर गौरव राठौर की ठगी की परतें खुल रही हैं, वैसे-वैसे पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। मंगलवार को पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में करोड़ों रुपए गंवा चुके चार फरियादी सबूतों का पुलिंदा लेकर पहुंचे और एक सुर में गौरव पर कार्रवाई की मांग की। दावा किया कि जमीन, निवेश, मुनाफा और सरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये समेटने के बाद गौरव परिवार सहित गायब हो गया है।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह की जनसुनवाई में लिंबोदी निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी रिषम पाल भाटिया, होटल व्यवसायी पीयूष सिंह पंवार, राजेश चौहान सहित एक अन्य पीड़ित पहुंचा था। सभी ने गौरव राठौर निवासी सुंदर नगर मेन सुखलिया के खिलाफ लेन-देन से जुड़े दस्तावेज, चेक, बैंक रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्य सौंपते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी तथा डूबी हुई रकम वापस दिलाने की मांग की।
रिषम पाल भाटिया ने बताया कि करीब 20 साल पुराने परिचय का फायदा उठाकर गौरव ने उन्हें ग्राम फावड़ा (सोनकच्छ) की जमीन में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। भरोसे में उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों से रकम जुटाकर 43 लाख रुपए दिए।
कुछ राशि लौटाने के बाद गौरव लगातार टालमटोल करता रहा और 17 अप्रैल 2026 को हिसाब-किताब के बहाने सभी लेनदारों को बुलाकर खुद मोबाइल बंद कर फरार हो गया।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गौरव पर 1.67 करोड़ रुपये लेकर उक्त जमीन की रजिस्ट्री नहीं करने का आरोप शुभम जाट निवासी ग्राम रिंगनोटिया (सांवेर), होटल व्यवसायी पीयूष सिंह पंवार से 50 लाख, राजेश चौहान से 46 लाख, राहुल मेंदोला से 50 लाख, भूपेंद्र परिहार से 70 लाख, भारत से 40 लाख, कुलदीप हनुमंत से 20 लाख, राजकिरण अखंड से प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 8 लाख सहित कई लोगों से लाखों-करोड़ों रुपये लिए गए।
पीडि़तों ने आरोप लगाया कि गौरव का मोबाइल, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के फोन भी बंद हैं और वह लंबे समय से फरार है। पुलिस कमिश्नर ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच कर वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिया है।
संबंधित समाचार

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!