सांसद संपर्क अभियान में विहिप का 375 से अधिक सांसदों से संपर्क: प्रभावी जनसंख्या नीति; तीर्थाटन विकास व संविधान के अनुच्छेद 29 व 30 के संदर्भ में हुई चर्चा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विश्व हिंदू परिषद ने संसद के बजट सत्र के दौरान चलाए गए अपने 19 दिवसीय विशेष सांसद संपर्क अभियान में 375 से अधिक सांसदों से संपर्क कर हिंदू समाज से जुड़े तीन ज्वलंत विषयों पर चर्चा की।
विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा ने बताया कि देशभर से आए विभिन्न प्रांतों, भाषाओं और मत-पंथों से जुड़े लगभग 170 कार्यकर्ताओं ने इस अभियान के दौरान एक प्रभावी जनसंख्या नीति, तीर्थाटन के विकास व संविधान के अनुच्छेद 29 व 30 के अंतर्गत अल्पसंख्यकों को प्राप्त विशेषाधिकार हिंदू समाज को भी दिए जाने के संदर्भ में चर्चा की।
मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्ति मिले, हिंदू का पैसा हिंदू हित में काम आए तथा तीर्थाटन के विकास के लिए संस्कृति मंत्रालय में एक स्वतंत्र विभाग का गठन कर इनका चहुंमुखी विकास हो, इस विषय पर भी सभी सांसदों से विस्तार से चर्चा हुई।
उन्होंने बताया कि विहिप प्रतिवर्ष सामान्यतया संसद के शीतकालीन सत्र में सभी दलों के सांसदों से संपर्क का कार्यक्रम करती है। इस बार उसकी अवधि कम से हमें यह अभियान बजट सत्र के दौरान चलाना पड़ा।
इसके माध्यम से विहिप के बहुआयामी कार्य व कार्यक्रमों के साथ हिंदू समाज और देश की एकता अखंडता से जुड़े किन्हीं दो या तीन ज्वलंत मुद्दों पर जानकारी दी जाती है।
ये विषय तय किए थे
विहिप महामंत्री ने बताया कि इस वर्ष हमने तीन विषय इस संपर्क अभियान के लिए तय किए थे
1. जनसंख्या असंतुलन पर एक व्यापक राष्ट्रीय चिंतन करते हुए एक प्रभावी जनसंख्या नीति बने।
2. हिंदू मंदिर सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों तथा तीर्थाटन के विकास के लिए संस्कृति मंत्रालय में एक स्वतंत्र विभाग का गठन कर इनका चहुंमुखी विकास हो।
3.संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के प्रावधानों को देश के सभी नागरिकों के लिए समान रूप से लागू किया जाए, जिससे कि सभी धर्मों को धार्मिक शिक्षा का भेदभाव रहित समान संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित हो सके। साथ ही ‘अल्पसंख्यक’ शब्द को परिभाषित करने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया गया।
प्रचार प्रमुख गन्नी चौकसे ने बताया कि दिल्ली में हुए इस संपर्क कार्यक्रम में मालवा प्रांत से मुकेश जैन प्रांत अध्यक्ष, अमित जैन, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख, डॉ. मोनिका सोलंकी और सत्येंद्र चौहान उपस्थित थे।
संबंधित समाचार

छात्रों के लिए खुशखबरी:डिग्री के साथ फ्री में सीखें AI और साइबर सुरक्षा; जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

शादी का वादा कर किन्नर से कराया लिंग परिवर्तन:सूरज से बनी आयशा; 4 लाख और बुलेट लेने का भी आरोप

MP में बदलेगा यात्री परिवहन का सिस्टम:पीपीपी मॉडल पर बस सेवा चलाने की तैयारी; 12 सेक्टर में निवेश के खुलेंगे रास्ते

देखिए वीडियो:शराब कांड में इतनी मौतों से हड़कंप; कई रसूखदार जांच के घेरे में, कलेक्टर की जवाबदेही पर भी उठे सवाल

राहुल से बीजेपी को ‘घंटा’ फायदा होगा’:जातिगत जनगणना को लेकर भी केंद्र पर निशाना

इंदौर की साफ-सफाई ने खींचा इटली का ध्यान:काउंसल जनरल ने महापौर के साथ किया मंथन

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दंपति को कुचला:पति की मौके पर मौत, पत्नी गंभीर; हादसे के बाद चक्काजाम

14 साल के बेटे से दुष्कर्म:सगे पिता ने बनाया हवस का शिकार; नाबालिग बेटी से रेप के मामले में पहले भी जा चुका है जेल

10 साल बाद टूटी चुप्पी:पिनाकल ग्रैंड की जमीन के खेल में एफआईआर

चाकू चौराहे पर गोवंश से भरी गाड़ी पकड़ी:ड्राइवर मौके से हुआ फरार

इस जुनूनी युवा का वायरल वीडियो इस देश पहुंचा:इस हस्ती ने दिया जॉब ऑफर

तीन महीने से फरार था ड्रग्स सप्लायर:क्राइम ब्रांच ने गब्बर को धर दबोचा

मुरैना का भैंसोरा तालाब फूटा:सोन-कुंवारी नदियां उफनीं

पूरे मानसून रहें सावधान:मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

MP में सरकारी स्कूलों की बदलेगी तस्वीर:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अधिकारियों को दिया इतने प्रतिशत रिजल्ट का टारगेट

बाबा की सवारी को लेकर ट्रैफिक प्लान:इतनी बजे से बंद हो जाएंगी ये सड़कें, इतने लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

गोगा नवमी के जुलूस में 200 संदिग्धों की जांच:6 चाकूबाजों और 9 चिलमबाजों को पुलिस ने दबोचा

3 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी:मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नशे के खिलाफ उतरी एनसीबी की टीम युवाओं को ड्रग्स के खतरों से किया आगाह

शिकायत आने पर तुरंत एक्शन:खराब ट्रक से जाम तक संभाला ट्रैफिक; अवैध पार्किंग पर चली क्रेन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!