खिलौना कार से निकला रसेल वाइपर: बारिश के मौसम में बढ़ा जहरीले सांपों का खतरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर में सांप निकलने की घटनाओं में तेजी आ गई है। स्नेक रेस्क्यू टीम को प्रतिदिन 4 से 5 कॉल मिल रही हैं। हाल ही में कानीपुरा रोड स्थित गिरिराज रतन कॉलोनी में एक घर में बच्चों की टॉय कार के अंदर से बेहद जहरीले रसेल वाइपर को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
20 मिनट में टीम पहुंची
सर्प मित्र महाकाल नगरी के सदस्य राहुल मोकरीवाल ने बताया कि सूचना मिलने के करीब 20 मिनट के भीतर टीम मौके पर पहुंची। घर की तलाशी के दौरान बच्चों की टॉय कार में कपड़ों के नीचे छिपा रसेल वाइपर मिला। टीम ने सावधानीपूर्वक उसका रेस्क्यू कर आबादी से दूर प्राकृतिक क्षेत्र में छोड़ दिया।
आठ से दस स्नेक रेस्क्यूर सक्रिय
राहुल ने बताया कि बारिश के मौसम में शहर में रोजाना 4 से 5 स्नेक रेस्क्यू कॉल मिल रही हैं। उज्जैन में फिलहाल 8 से 10 स्नेक रेस्क्यूर सक्रिय हैं, जो विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली सूचनाओं पर तत्काल पहुंचकर सांपों का सुरक्षित रेस्क्यू कर रहे हैं।
नई कॉलोनियों में सबसे ज्यादा मामले
रेस्क्यू टीम के अनुसार बारिश के दौरान नानाखेड़ा, मुल्लापुरा, नागझिरी, आगर रोड, इंदौर रोड तथा शहर की सीमा से लगी नई कॉलोनियों से सबसे ज्यादा कॉल प्राप्त होती हैं। वहीं शहर के अंदर वाटर स्नेक और अन्य सामान्य प्रजातियां नालों एवं जल निकासी मार्गों के जरिए रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाती हैं।
प्रभावित हो रहा प्राकृतिक आवास
मोकरीवाल ने बताया कि उज्जैन के आसपास नदियां, जलस्रोत और हरियाली अधिक होने से यहां सांपों का प्राकृतिक आवास बड़ी संख्या में मौजूद है। लेकिन तेजी से हो रहे निर्माण कार्य, सड़क विस्तार और पेड़ों की कटाई के कारण उनका प्राकृतिक बसेरा प्रभावित हो रहा है, जिससे वे रिहायशी इलाकों की ओर आने को मजबूर हो रहे हैं।
रसेल वाइपर सबसे खतरनाक सांपों में शामिल
रेस्क्यू टीम ने बताया कि रसेल वाइपर देश के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसके अलावा कोबरा, कॉमन करैत और सॉ-स्केल्ड वाइपर भी अत्यंत विषैले होते हैं। टीम ने अपील की है कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम से संपर्क करें।
संबंधित समाचार

05 लाख रुपए तक वसूलता था फिरोज:हेड कांस्टेबल पर गो-सेवक के सनसनीखेज आरोप

फिरोज के सेटिंगबाज भाई भी जांच के घेरे में?:13 करोड़ से ज्यादा खर्च का आकलन, जमीन के सौदों में 81 लाख की बयाना राशि और खातों में करोड़ों के लेनदेन के दावे

दिनदहाड़े चोरी करने वाली गैंग पकड़ाई:सूने मकानों को बनाते थे निशाना; आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल जब्त

किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी:कृषि मंत्री ने लॉन्च किया एग्री वेलफेयर पोर्टल; एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी ये जानकारी

व्यापारी की पत्नी ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; 5 साल पहले किया था प्रेम विवाह

इंदौर में दशहरे पर शूर्पणखा दहन की तैयारी:चर्चित महिला आरोपियों के लगेंगे पुतले; पिछले साल हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द हुआ था आयोजन

वीडियो देखिये, ग्वालियर हादसा पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:दोषियों पर होगी कार्रवाई ; घायलों को बेहतर इलाज दिलाना सरकार की प्राथमिकता

चाकूबाजी में घायल 16 वर्षीय किशोर की मौत:वाहन कटिंग को लेकर हुआ था विवाद; मुख्य आरोपी फरार

वीडियो देखिये, ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा मामला:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर जाना घायलों का हाल

इंदौर में सड़क धंसने का सिलसिला जारी:अब यहां गड्ढे में फंसा टैंकर; क्रेन की मदद से निकाला

प्रज्ञान ओझा बने चीफ सिलेक्टर:अजित अगरकर की लेंगे जगह; रमेश पोवार को भी मिली जिम्मेदारी

ड्रग्स तस्करी मामले में वकील गिरफ्तारी:पूछताछ में किया बड़ा खुलासा; मुख्य आरोपी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर से इंदौर के कारोबारियों की बढ़ी चिंता:पहले मिल चुकी हैं करोड़ों की रंगदारी की धमकियां; इनको मिली है पुलिस सुरक्षा

पारले-जी बिस्किट फैक्ट्री में लगी भीषण आग:दूर तक दिखीं लपटें; दमकल की 7 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

वीडियो देखिये, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया कन्या पूजन:बोले-मां केवल मंदिर में नहीं, बेटियों में भी निवास करती हैं

दशहरे पर निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी:ड्रोन से बरसेंगे फूल; 1 लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

इंदौर में कांग्रेस को झटका:3 पार्षदों की सदस्यता बची; राज्य निर्वाचन आयोग ने शिकायत की खारिज

वीडियो देखिये, टाइगर श्रॉफ फायरिंग कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 मिनट में बिछाया जाल:दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की थी योजना

पटवारी ने दो बेटों की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:रेलवे पार्किंग में कार से मिले दोनों बच्चों के शव; पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा

वीडियो देखिये, जनभागीदारी से स्वच्छता के संकल्प को साकार कर रहा मध्य प्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-मूलभूत सुविधाओं और रोजगार पर भी जोर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!