एक्सप्रेस-वे से नाले में गिरा ट्रैवलर: अब तक इतने लोगों की जान गई; इस जिले के निवासी जा रहे थे धर्मस्थल, ऐसे निकाले शव
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोटा।
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। सिमलिया थाना क्षेत्र में एक ट्रैवलर पुलिया से करीब 15 फीट नीचे नाले में गिर गया। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 यात्री घायल हुए हैं। सभी मध्यप्रदेश के बैतूल के रहने वाले थे और खाटूश्यामजी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। मृतकों में ट्रैवलर का चालक भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे कराड़िया टोल से कुछ दूरी पर हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया।
हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कई यात्री सीटों के बीच फंस गए थे। घायलों को बाहर निकालने के लिए वाहन की खिड़कियों के कांच तोड़ने पड़े। कुछ शव भी सीटों के बीच फंसे हुए थे, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कुछ देरी भी हुई।
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. नीलेश जैन के अनुसार, हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान अरुणा, वैष्णवी, त्रिशा, कृष्णा, अनिता, ओम सूर्यवंशी और राजू के रूप में हुई है। ट्रैवलर चालक की भी मौत हो गई। जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने बताया कि वाहन में अलग-अलग परिवारों के लोग सवार थे। उनके आपसी रिश्तों की जानकारी जुटाई जा रही है।
घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, कई घायलों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हाथ-पैर में फ्रैक्चर भी हुए हैं। सीटों के बीच फंसने के कारण कुछ यात्रियों को ज्यादा चोटें लगीं। अस्पताल लाए गए कई घायल बेसुध थे, जिन्हें सीपीआर देकर बचाने का प्रयास किया गया। कुछ घायलों को ऑक्सीजन पर रखा गया है।
पुलिस को आशंका है कि चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ होगा। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। हादसे की सूचना सुबह करीब सवा छह बजे मिली थी। बचाव कार्य के दौरान एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
संबंधित समाचार

मायानगरी में कथित अनधिकृत निर्माण:मुंबई नगर निगम की कार्रवाई; दूसरे पक्ष का यह है कहना

MP में दो चक्रवात का असर:आज इन 21 जिलों में बारिश का अलर्ट; अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम

एक ही परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से फैली सनसनी:नूडल्स खाकर सोया था परिवार; जांच में जुटी पुलिस

सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में इतने आतंकियों को मार गिराया:इस इलाके में तलाशी अभियान जारी; क्या नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठ की कोशिश थी

प्रधानमंत्री ने किस शहर के खिलाड़ी की पीठ थपथपाई:किस खेल में बढ़ाया देश का गौरव; बोले-ऐसे ही मेहनत करते रहिए

कुलीनों के क्लब में इतने करोड़ के टेंडर को लेकर विवाद गहराया:मैनेजिंग कमेटी में मतभेद; इतने सदस्यों ने मांगा हिसाब

क्या बोलकर मुस्करा उठी लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष:किससे मिलने के बाद मीडिया से क्या कहा; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का आलम

दुपट्टे पर क्या लिखा देखकर चौंक गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता:बोले-कामरेड पार्टी का इससे क्या लेना-देना; राजनीतिक गलियारों में चर्चा का दौर

बिना अनुमति पेड गरबा कराने का आरोप:हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपे सबूत; संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

जलसंकट की आशंका गहराने लगी:ट्यूबवेल कम पानी दे रहे; कई बोरिंग बंद हो चुके, खेती पर भी असर

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक की आज अदालत में पेशी:थाने के बाहर सुरक्षा बढ़ाई; इतने दिनों में दूसरी बार पुलिस कार्रवाई

देखिये वीडियो, जलसंकट पर भाजपा में सियासी घमासान:मंत्री की बैठक से 5 विधायक रहे नदारद; पूर्व महापौर ने निगम के कामकाज पर उठाए सवाल

संस्था में लाखों का गबन:अध्यक्ष-उपाध्यक्ष सहित 4 पर FIR; व्यक्तिगत खातों में ट्रांसफर किए रुपए

बच्ची की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई:दो झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार; पहले सील हो चुका था क्लीनिक

चोरों की तलाश में गई टीम के साथ हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए पुलिसकर्मी; एक आरक्षक ICU में भर्ती

उद्यान की जमीन पर बने अवैध मकान बुलडोजर से नेस्तनाबूद:हाई कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

‘नि:निगम अफसरों की साठगांठ से नर्मदा जल की कालाबाजारी

चौराहों पर आम नागरिक की फजीहत का कब होगा अंत:फाइलों में उलझा ट्रैफिक; कागजी आंकड़ों और दावों के बीच हर शाम हांफती है शहर की रफ्तार

CJP फाउंडर अभिजीत दीपके हिरासत में:तिरंगा फहराने जा रहे थे; 6 दिन में दूसरी बार पुलिस ने कस्टडी में लिया

3839 करोड़ की परियोजना का काम शुरू:50 से अधिक गांवों को जोड़ेगा नया फोरलेन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!