खबर
Top News

मंडी हटाने पर सब्जी विक्रेताओं का प्रदर्शन: निगम की कार्रवाई के खिलाफ सड़क पर उतरे; वैकल्पिक जगह को लेकर विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अप्रैल 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
मंडी हटाने पर सब्जी विक्रेताओं का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
संविद नगर क्षेत्र में सब्जी बेचकर आजीविका चलाने वाले ठेला संचालकों ने सोमवार को नगर निगम की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। संविद नगर संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे विक्रेताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और जब्त किए गए ठेलों को वापस करने की मांग उठाई।

निगम की कार्रवाई से रोजगार प्रभावित
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निगम की कार्रवाई से उनका रोजगार प्रभावित हो गया है। उन्होंने तिलक नगर खदान क्षेत्र में स्थायी सब्जी मंडी की व्यवस्था करने की भी मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो चक्काजाम जैसे कदम उठाए जाएंगे।

50 साल पुरानी मंडी हटाने पर नाराजगी
विक्रेताओं के अनुसार, संविद नगर क्षेत्र में पिछले करीब 50 वर्षों से सब्जी मंडी लग रही है और लंबे समय से यहां व्यापार सुचारू रूप से चलता आ रहा था। व्यापारी अंकित दुबे ने बताया कि बिना किसी पूर्व समाधान के अचानक निगम की टीम पहुंची और ठेलों को जब्त कर लिया, साथ ही यहां मंडी नहीं लगाने के निर्देश दिए।

सब्जियां खराब होने से नुकसान
महिला विक्रेता नीलम खरे ने कहा कि निगम द्वारा उनके घर से भी ठेले जब्त किए गए, जिससे न केवल व्यापार बंद हुआ, बल्कि सब्जियां खराब होने से आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से परिवार के पालन-पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।

जनसुनवाई के बाद हुई कार्रवाई
वहीं, नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्रीय रहवासियों की शिकायतों के आधार पर की गई। नगर निगम के रिमूवल अधिकारी के अनुसार, संकरी गली में मंडी लगने से यातायात बाधित होता था और कई बार अव्यवस्था की स्थिति बनती थी।

वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट होने के निर्देश
निगम ने दावा किया कि पिछले एक महीने से लगातार मुनादी कर विक्रेताओं को वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट होने के निर्देश दिए जा रहे थे। इसके बावजूद निर्देशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई करते हुए ठेले जब्त किए गए।

हॉकर्स जोन में जगह देने का दावा
क्षेत्रीय पार्षद व एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं को बंगाली ब्रिज के नीचे विकसित हॉकर्स जोन में व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराया जा चुका है। करीब 160 से अधिक विक्रेताओं की सूची तैयार की गई है और उन्हें वहां व्यापार करने के लिए कहा गया है।

असामाजिक गतिविधियों और अव्यवस्था की शिकायतें
उन्होंने यह भी कहा कि रहवासियों की ओर से असामाजिक गतिविधियों और अव्यवस्था की शिकायतें मिली थीं, जिन्हें ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया। उनका कहना है कि “रोजगार भी जरूरी है और क्षेत्र की व्यवस्था व सुरक्षा भी।”

दोनों पक्ष आमने-सामने
एक तरफ जहां सब्जी विक्रेता पुराने स्थान पर ही मंडी जारी रखने या वैकल्पिक रूप से नई जगह की मांग कर रहे हैं, वहीं निगम और जनप्रतिनिधि व्यवस्थित हॉकर्स जोन में शिफ्ट होने पर जोर दे रहे हैं। ऐसे में मामला फिलहाल गतिरोध की स्थिति में बना हुआ है।

संबंधित समाचार

महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 16 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 17 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 17 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 17 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 18 hours ago
महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका
Top News

महिला ने नगर निगम कमिश्नर को बीच रास्ते रोका:बोली- पाइप चेंज करा दो; किससे पानी मांगे

about 18 hours ago
फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी
Top News

फिल्मी उम्मीदें बनाम असली शादी:सुहागरात पर पत्नी नहीं शरमाई तो पति पहुंचा फैमिली कोर्ट

about 18 hours ago
UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS
Top News

UPSC में फेल हुआ तो बना फर्जी IPS:फर्जी थानेदार बनकर रौब जमाने की कोशिश; डायरी में अफसरों के नंबर

about 18 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:गांजे के हरे पौधे किए जब्त; आरोपी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1 लाख युवाओं का टारगेट:घर-घर जाकर होगा Gen-Z का रजिस्ट्रेशन; नेताओं को बाहर संभालनी होगी व्यवस्था

about 19 hours ago
देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात
Top News

देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात:बिहार में 13 जिले जलमग्न; काशी में 407 परिवारों ने घर छोड़ा, हिमाचल में 175 सड़कें बंद

about 19 hours ago
कौन बोले
Top News

कौन बोले:हमें कांग्रेस-आप की बी टीम कहने वाले पहले तय करें, हम किसकी टीम हैं

about 19 hours ago
घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ
Top News

घरों के बाहर घूमता दिखा तेंदुआ:सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें; ग्रामीणों में दहशत

about 19 hours ago
अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत
Top News

अवैध क्लिनिक में गलत इलाज से 10 साल की मासूम की मौत:लीपापोती में जुटा स्वास्थ्य विभाग

about 19 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इस प्रसिद्ध मंदिर के पहले सीईओ ने संभाला कार्यभार; बोले- पुरानी बातों को छोड़कर आगे बढ़ने का समय

about 19 hours ago
375 क्विंटल अवैध शकर जब्त
Top News

375 क्विंटल अवैध शकर जब्त:पैपे न्यूट्रिशन चॉकलेट फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा; नौ शकर डीलरों के गोदामों की भी जांच

about 20 hours ago
राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज
Top News

राहुल गांधी की ‘छात्रों की गूंज’ में यौन शोषण के फरार आरोपी की गूंज:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंह यादव ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका

about 20 hours ago
कोर्ट की तल्ख टिप्पणी
Top News

कोर्ट की तल्ख टिप्पणी:‘पत्नी का हर जगह पति के साथ जाना जरूरी नहीं’

about 20 hours ago
‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’
Top News

‘सेना’ की निगरानी में ‘रामलला’:ऑपरेशन सिंदूर में कमाल करने वाले एयर मार्शल के हवाले अब राम मंदिर ट्रस्ट 5885 दावेदार; एक का हुआ चयन

about 20 hours ago
ट्रैफिक डायवर्शन
Top News

ट्रैफिक डायवर्शन:जन्माष्टमी-गोगा नवमी पर कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद; पार्किंग भी प्रतिबंधित

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!