मौके पर गायब: कागजों पर काम कर रहे सैकड़ों मजदूर; क्लोन एप से फर्जी हाजिरी का खेल, अधूरे कामों को पूरा दिखाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में मनरेगा योजना में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। यहां कई ग्राम पंचायतों में बिना काम हुए ही सैकड़ों मजदूरों की ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि जिन स्थानों पर रिकॉर्ड में मजदूर काम करते दिखाए गए, वहां मौके पर कोई कार्य नहीं चल रहा था और पूरा इलाका सुनसान मिला।
लाखों रुपए की मजदूरी राशि निकालने की तैयारी
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मनरेगा पोर्टल में क्लोन ऐप और तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर फर्जी हाजिरी दर्ज की गई। आशंका है कि अधूरे कार्यों को कागजों में पूरा दिखाकर लाखों रुपए की मजदूरी राशि निकालने की तैयारी थी।
रिकवरी से बचने के लिए शुरू हुआ खेल
दरअसल, सरकार ने उन मनरेगा कार्यों की समीक्षा शुरू की है जिनकी प्रगति 30 प्रतिशत या उससे कम है। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि ऐसे मामलों में संबंधित सरपंच और सचिवों से राशि की वसूली की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इसी कार्रवाई और रिकवरी से बचने के लिए कई पंचायतों में अधूरे कार्यों पर अचानक बड़ी संख्या में मजदूरों की हाजिरी दर्ज कर दी गई, जबकि जमीनी स्तर पर कोई काम होता नहीं मिला।
दूसरी जगह बैठकर ही हाजिरी दर्ज की
मनरेगा के नियमों के अनुसार कार्यस्थल पर मौजूद मजदूरों की फोटो और लोकेशन के साथ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाती है। लेकिन शिवपुरी में सामने आए मामले में आरोप है कि आईडी-पासवर्ड का दुरुपयोग कर क्लोन ऐप के जरिए दूसरी जगह बैठकर ही हाजिरी दर्ज की गई। सूत्रों के मुताबिक कई मामलों में मजदूरों की फोटो तक अपलोड नहीं की गई, फिर भी पोर्टल पर उनकी उपस्थिति दर्ज हो गई।
तीन पंचायतों में सामने आया फर्जीवाड़ा
गणेशखेड़ा पंचायत (पिपरोदा) के रंध नाले पर 18.13 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत तालाब निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसके बावजूद 3 से 8 जून के बीच प्रतिदिन लगभग 180 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। रिकॉर्ड के अनुसार कुल 108 मस्टर में 1080 हाजिरी दर्ज कर करीब 2.81 लाख रुपए की मजदूरी राशि निकालने की तैयारी की गई।
पाइप पुलिया परियोजना में फर्जीवाड़े
इसी प्रकार सेसईखुर्द पंचायत के लल्लीराम के खेत के पास स्वीकृत 17.64 लाख रुपए की पाइप पुलिया परियोजना में भी फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। यहां 3 से 7 जून के बीच प्रतिदिन 121 से 131 मजदूरों की उपस्थिति दिखाई गई। कुल 197 मस्टर में 643 हाजिरी दर्ज कर लगभग एक लाख रुपए की मजदूरी भुगतान का आधार तैयार किया गया।
एलबीएस कार्यों में गड़बड़ी
गोराटीला पंचायत के हीरापुर क्षेत्र में स्वीकृत बंध और एलबीएस कार्यों पर मौके पर कोई गतिविधि नहीं मिली। इसके बावजूद 3 से 8 जून तक प्रतिदिन 101 से 111 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई। यहां 71 मस्टर में 655 उपस्थिति दर्ज कर करीब 1.70 लाख रुपए के भुगतान की तैयारी की गई।
2378 फर्जी हाजिरियों का दावा
तीनों पंचायतों के रिकॉर्ड को मिलाकर देखा जाए तो कुल 376 मस्टर रोल में 2378 हाजिरियां दर्ज की गईं। इन हाजिरियों के आधार पर लगभग 6.18 लाख रुपए की मजदूरी राशि निकालने की कोशिश किए जाने की आशंका है।
अधिकारियों ने क्या कहा?
मनरेगा योजना के जिला पंचायत नोडल अधिकारी विशाल सिंह तोमर ने कहा कि 30 प्रतिशत से कम प्रगति वाले कार्यों की समीक्षा की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित सरपंच-सचिवों से राशि की वसूली की जाएगी।
मनरेगा पोर्टल में लगातार तकनीकी बदलाव
उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा पोर्टल में लगातार तकनीकी बदलाव हो रहे हैं और कुछ फोटो भोपाल स्तर से प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
30 जून के बाद बंद होंगे वर्तमान कार्य
मनरेगा के मौजूदा कार्य 30 जून तक संचालित रहेंगे। इसके बाद नई व्यवस्था लागू होने की तैयारी है। ऐसे में अधूरे कार्यों को पूरा दिखाने और संभावित रिकवरी से बचने के लिए इस तरह के फर्जीवाड़े सामने आने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फर्जी हाजिरी के आधार पर किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

नगर निगम ने शुरू कराया झांकियों का निर्माण:31वें वर्ष की तैयारियां तेज; अनंत चतुर्दशी पर दिखेगा कला और संस्कृति का अनोखा संगम

सेंट्रल जेल के सामने दो कारों पर गिरा पेड़:डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत; गाड़ी के अंदर ही मुड़ गई गर्दन, बहन-बहनोई घायल

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:रिहायशी मकान से लाखों रुपए कीमत की शराब पकड़ी; दबिश से पहले आरोपी फरार

जहरीली शराब कांड:पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष; बोले- न्याय की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेंगे

छुट्टी की घोषणा के बावजूद स्वच्छता मित्रों से जबरन करवाया गया काम:जोन-8 का मामला; वेतन कटौती और निलंबन की धमकी का आरोप

डेढ़ साल से फरार कुख्यात बाघ शिकारी शेरू पारधी गिरफ्तार:चाकू, कुल्हाड़ी और पक्षी पकड़ने का जाल बरामद

13 सितंबर को रातभर खुलेगा यह प्रसिद्ध मंदिर:6 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से होगा शृंगार; सवा लाख मोदक का लगेगा महाभोग

इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन:सीएम हाउस की ओर बढ़े तो पुलिस ने चलाया वाटर कैनन; पुलिस-स्टूडेंट्स में झड़प

खाली मैदान में बसा रहे थे अवैध कॉलोनी:5 हजार वर्गफीट में बन रहे 4 भवन ध्वस्त; पोकलेन से निगम ने की कार्रवाई

काउंटर से 50 हजार की गड्डी ले उड़ा चोर:पलभर में वारदात को दिया अंजाम; सोता रह गया कर्मचारी

एक जाम ने छीनी जिंदगी कई घरों में पसरा मातम:शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं; कलेक्टर प्रतिभा पाल पर उठे गंभीर सवाल!

झमाझम बारिश से गर्मी-उमस से राहत:अगले सप्ताह हल्की बूंदाबांदी के आसार, तापमान बढ़ेगा

इंदौर से हो रही थी उज्जैन के लिए शराब तस्करी:दीपमाला ढाबे के पास वाइन शॉप से भरवाई थी अलग-अलग कंपनियों की शराब; करीब 20 लाख का माल जब्त

MPPSC मुख्य परीक्षा का पेपर पिछले साल से आसान:पहले दिन मध्यम स्तर का रहा प्रश्नपत्र

खाद्य आपूर्ति विभाग की छापेमारी:मकान से गैस सिलेंडरों का बड़ा जखीरा मिला; घर को बना रखा था स्टॉक सेंटर

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई:घर में बन रही थी नकली शराब; हजारों लीटर इथेनॉल जब्त, पेट्रोल-थिनर का भी मिला जखीरा

कौन बोले:‘2029 के टी-20 में राहुल गांधी का विकेट लेंगे’; शिवसेना नेता के बयान पर भी पलटवार

नशे में चालक ने ठोंक दी कार:लोगों ने घेरा; सभी ने मिलकर वाहन को उठाकर किया सड़क किनारे

पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में छिपाया:दोनों हाथों की उंगलियां भी काटीं; हत्या के बाद फरार पति गिरफ्तार

एक्टिवा सवार युवकों को मारी टक्कर, दो की मौत:भागने से पहले लोगों ने कार चालक को घेरा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!