वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम में चुने जाने वाले सबसे युवा क्रिकेटर: इन टूर्नामेंटों के लिए हुआ चयन; श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान बने, सूर्यकुमार यादव का पत्ता कटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
भारतीय क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया गया है। महज 15 साल 71 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी का भारतीय टीम में चयन हो गया है। इसके साथ ही वे भारत के लिए चुने जाने वाले अब तक के सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं। वैभव को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ प्रस्तावित टी-20 सीरीज के अलावा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को
दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपकर बड़ा फैसला लिया है। पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को न सिर्फ कप्तानी से हटाया गया है, बल्कि उन्हें टीम में भी जगह नहीं मिली है। तिलक वर्मा को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है।
वैभव ने तोड़े कई रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड महिला क्रिकेटर शेफाली वर्मा के नाम था, जिनका चयन 15 साल 220 दिन की उम्र में हुआ था। पुरुष क्रिकेट में यह उपलब्धि महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज थी, जिन्हें 16 साल 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुना गया था। वैभव ने दोनों रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।
सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं
यदि वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड दौरे या एशियन गेम्स के दौरान एक भी मैच खेलने का मौका मिल जाता है तो वे भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा क्रिकेटर भी बन जाएंगे। वर्तमान में यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है, जिन्होंने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
आईपीएल 2026 के सबसे बड़े सितारे रहे वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 776 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। पूरे टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर बोला और उन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़े। उन्हें इस सीजन का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर, सुपर स्ट्राइकर और सर्वाधिक छक्के लगाने का पुरस्कार भी मिला। वैभव ने सीजन के दौरान केवल 36 गेंदों में शतक जड़कर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा था।
अंडर-19 विश्व कप में भी दिखाया था दम
वैभव ने इसी वर्ष अंडर-19 विश्व कप में भी शानदार प्रदर्शन किया था। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने मात्र 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके लगातार बेहतरीन प्रदर्शन का ही परिणाम है कि इतनी कम उम्र में उन्हें राष्ट्रीय टीम का टिकट मिला।
ढाई साल बाद श्रेयस अय्यर की वापसी
भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी संभालने जा रहे श्रेयस अय्यर की भी लंबे समय बाद टीम में वापसी हुई है। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 मुकाबला दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
इसके बाद जनवरी 2024 में उन्हें न्यूजीलैंड सीरीज के दौरान इंजरी रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। अब लगभग ढाई साल बाद उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है और वापसी के साथ ही उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है।
आईपीएल में शानदार रहा श्रेयस का प्रदर्शन
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के लिए 168.81 के स्ट्राइक रेट से 498 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने आईपीएल करियर का पहला शतक भी लगाया। पिछले कुछ वर्षों में उनकी कप्तानी भी काफी सफल रही है। 2025 में उन्होंने पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया था, जबकि 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। इससे पहले वे दिल्ली कैपिटल्स को भी फाइनल तक ले जा चुके हैं।
खराब फॉर्म के कारण बाहर हुए सूर्यकुमार
टी-20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव को टीम से बाहर किया जाना चयनकर्ताओं का सबसे बड़ा फैसला माना जा रहा है। हाल के समय में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। टी-20 विश्व कप 2026 में उन्होंने 9 पारियों में 242 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2026 में भी 13 मैचों में केवल 270 रन ही बना सके। पूरे सीजन में वे सिर्फ दो बार अर्धशतक तक पहुंच पाए।
कप्तान के तौर पर शानदार रहा सूर्या का रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव ने 2024 टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय टी-20 टीम की कमान संभाली थी। उनकी कप्तानी में भारत ने 2025 एशिया कप और 2026 टी-20 विश्व कप का खिताब जीता। उन्होंने कप्तान के रूप में कुल 52 टी-20 मैचों में भारत का नेतृत्व किया, जिनमें से 42 मुकाबलों में जीत मिली। उनका जीत प्रतिशत 80.76 रहा, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास के सर्वश्रेष्ठ कप्तानी रिकॉर्ड्स में से एक माना जाता है।
भारतीय क्रिकेट में नई पीढ़ी की शुरुआत
वैभव सूर्यवंशी का चयन और श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपे जाने को भारतीय क्रिकेट में नई पीढ़ी की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। एक ओर जहां 15 वर्षीय वैभव भविष्य की उम्मीद बनकर उभरे हैं, वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर को टी-20 टीम की जिम्मेदारी देकर चयनकर्ताओं ने आने वाले वर्षों की रणनीति के संकेत भी दे दिए हैं।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम इस तरह है
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी-20 टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
संबंधित समाचार

डबल मर्डर से फैली सनसनी:पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट; मूसल से किया हमला

सुबह CM मोहन यादव का 300 युवा शिक्षकों से संवाद:शाम को करेंगे मेट्रो का शुभारंभ

मेट्रो की सुरंग से हेरिटेज इमारतों को खतरा:हाईकोर्ट पहुंचे याचिकाकर्ता; बोले-नियमों के मुताबिक संवेदनशील स्थानों से 300 मीटर दूरी जरूरी

इंदौर से 5 रूट पर दौड़ेंगी ग्रीन ई-बसें:धार्मिक-पर्यटन स्थलों का सफर होगा आसान; मिलेंगी ये सुविधाएं

देखिए वीडियो:‘हनुमान अंश’ के दृष्टिहीन गायक की जल्द रोशन होगी दुनिया; CM मोहन यादव ने बुलाकर सुना भजन, आंखों का इलाज कराने का दिया भरोसा

बाढ़ के 9 दिन बाद चमत्कार:हाइड्रोपावर सुरंग से 2 मजदूर जिंदा निकले; 5300 से ज्यादा लोग अब भी लापता

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने की शादी की बुकिंग रद्द:रुपए वापस मांगे; कलेक्टर से शिकायत

ISRO की बड़ी कामयाबी:तस्वीरें लेने वाला पहला भारतीय सैटेलाइट लॉन्च; इन पर रखेगा नजर

करोड़ों के टेंडर में फर्जीवाड़े का आरोप:EOW ने 4 पर दर्ज की FIR; विभागीय अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में

होटल की पार्किंग में कोकीन का खेल:‘डस्टबिन में रखो... कार में छोड़ो और निकलो’; WhatsApp कॉल पर मिलते थे डिलीवरी ऑर्डर

एमपी में उद्योगों की नई उड़ान:50 एकड़ के प्लांट से 1200 KV तक के ट्रांसफार्मर होंगे तैयार; इतने लोगों को मिलेगा रोजगार

कौन बोले:'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक; उनका भोलापन मुसीबत बना, सब पर भरोसा करना उनकी गलती थी'

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!