आधी रात को रणक्षेत्र बन गया उषा फाटक! बरसे पत्थर: दो परिवार आमने-सामने; तीन थानों की पुलिस उतरी सड़क पर
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के उषा फाटक क्षेत्र में कल रात महज गाड़ी खड़ी करने की बात ने ऐसा तूल पकड़ा कि पूरा इलाका युद्धक्षेत्र में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव में बदल गया। दोनों ओर से पत्थर चलने लगे, घरों को निशाना बनाया गया और इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
हालात इतने बिगड़ गए कि एक नहीं, बल्कि तीन थानों की पुलिस को मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, विवाद रोहित बोयत और कल्याणे परिवार के बीच हुआ। देर रात वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में बाहर आ गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
कहासुनी से शुरू हुआ झगड़ा, फिर जमकर हुआ पथराव
सूत्रों के अनुसार बहस बढ़ने के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। आरोप है कि विवाद के दौरान रोहित बोयत के मकान को भी निशाना बनाया गया और घर पर पत्थर फेंके गए।
इसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। आधी रात को अचानक हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार घरों के भीतर दुबक गए, जबकि कुछ लोगों ने अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।
पुलिस पहुंची तो भी नहीं थमा तनाव: सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस का अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर हालात को नियंत्रण में लिया।
छह युवक हिरासत में: पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों से जुड़े करीब छह युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पथराव की शुरुआत किस पक्ष ने की थी और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे।
पुलिस पहुंची तो भी नहीं थमा तनाव
सूचना मिलते ही एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन दोनों पक्षों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सेंट्रल कोतवाली और छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस का अतिरिक्त बल भी बुलाना पड़ा। पुलिस ने क्षेत्र में घेराबंदी कर हालात को नियंत्रण में लिया।
दोनों पक्ष पहुंचे थाने
घटना के बाद रोहित बोयत और कल्याणे परिवार की ओर से अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विवाद शुरू करने और पथराव करने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब से अब तक इतने लोगों की मौत:24 अस्पताल में भर्ती; बीमारों के शरीर नीले पड़े, प्रशासन पर उठे सवाल

दुबई में MP का डंका:CM डाॅ. मोहन यादव 3 दिन करेंगे निवेशकों से मंथन; विदेशी निवेश पर रहेगा फोकस

बाबा की नगरी में विकास का मेगा प्लान:हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स; इतने हजार रोजगार का लक्ष्य, उद्योग से एयरपोर्ट तक बड़े बदलाव

ये जज बने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस:राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र ने जारी की अधिसूचना; अगले सप्ताह शपथ संभव

भीषण सड़क हादसा:ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत; शव को गोद में लेकर रोता रहा पति

जहरीली शराब से मौतों के बाद सरकार का एक्शन:डिप्टी सीएम ने संभाली कमान; 7 दुकानें की सील, मुख्यमंत्री ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

स्वच्छता के बाद स्वच्छ हवा में भी जलवा:देश के टॉप-3 शहरों में जगह; दिल्ली में होगा सम्मान

खुदाई के दौरान जमींदोज हुआ 14वीं शताब्दी का द्वार:संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, शहर के नामी होटल में पकड़ाया लव जिहादी:पहचान छिपाकर की थी शादीशुदा डॉक्टर से दोस्ती; होटल की भूमिका की भी जांच कर रही पुलिस

कार्यक्रम में 30 साल तक के युवाओं को ही एंट्री:छात्रों के रजिस्ट्रेशन में जुटी पार्टी; कॉलेज-स्कूल और कोचिंग तक पहुंचेंगे कार्यकर्ता

पहले दिन दिखा मेट्रो का जबरदस्त क्रेज:बच्चों के साथ सफर करने उमड़े परिवार; फोटो और वीडियो बनाए

सिंहस्थ 2028 के लिए रेलवे की बड़ी तैयारी:125 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की तैयारी

देखिए वीडियो:बड़ा हादसा टला; धू-धूकर जली यात्री बस, 25 यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

देखिए वीडियो:जहरीली शराब का कहर; इतने लोगों की मौत, इतने अस्पताल में भर्ती, कई मदिरा दुकानें सील

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!